[ad_1]

बदमाशों ने बीजेपी के खगौल मंडल के अनुसूचित जाति के अध्यक्ष सह वार्ड पार्षद दीपक पासवान (Deepak Paswan) को गोली मार दी है. जानलेवा हमले में बीजेपी नेता बुरी तरह घायल हो गए हैं.

दानापुर. बिहार (Bihar) के दानापुर (Danapur) इलाके में बुधवार को अपराधियों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया. बीजेपी के खगौल मंडल के अनुसूचित जाती के अध्यक्ष सह वार्ड पार्षद दीपक पासवान (Deepak Paswan) को बदमाशों ने गोली मार दी है. इस जानलेवा हमले में बीजेपी नेता बुरी तरह घायल हो गए हैं. मिली जानकारी के मुताबिक, बदमाशों ने बीजेपी (BJP) नेता को दो गाली मारी है. वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए. घटनाखगौल थाना क्षेत्र  के चाणक्यपुरी इलाके की है. पार्षद दीपक पासवान गाडीखाना इलाके के रहने वाले हैं. घटना के पीछे अपराधी टेनिया और उसके साथी का हाथ बताया जा रहा है.

बताया जाता है की टेनिया अपने साथियों के साथ दो बाइक पर सवार होकर आया था. उन्होंने पहले दीपक पासवान को पास बुलाया, फिर पेट में पिस्टल सताकर एक के बाद एक दो गोली मारी और फरार हो गए. स्थानीय लोगों ने घायल दीपक को आनन- फानन में सगुना मोड़ स्थित निजी नर्सिंग होम में भर्ति कराया है जहां वे जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं. दिनदहाड़े हुई इस घटना से स्थानीय लोगों में दहशत का माहोल बना हुआ है. घटना की जानकारी मिलते ही खगौल पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक अपराधी फरार हो चुके थे.

ये भी पढ़ें: रेलवे ने बिहार सरकार को सौंपी 12581 बेड की 55 कोविड कोच, पटना में 235 हुए केस

मामले की जांच कर रही पुलिसघटना के पीछे क्या वजह है अभी खुलकर सामने नहीं आया है. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है. पता लगाया जा रहा है कि आखिर यह घटना किस वजह से हुई है. घटना की जानकारी के बाद स्थानीय विधायक आशा सिन्हा भी दीपक पासवान का हाल जानने अस्पताल पहुंची. गौरतलब है कि घायल दीपक का भाई सालों पहले अपराधिओं की गोलियों के शिकार हुआ था और वह खुद अपाराधी भी था. जबकि, वर्तमान में बीजेपी दीपक पासवान और उनकी पत्नी दोनों खगौल नगर परिषद के वार्डों के पार्षद हैं. वहीं, इस पूरे मामले में विधायक आशा सिन्हा का कहना है कि खगौल और दानापुर में अपराधी बेलगाम हो गए हैं और पुलिस कुछ नहीं कर पा रही है. वहीं, बीजेपी नेता की भाभी रीता देवी का कहना है कि दीपक सैनिटाइजर का छिड़काव करवा रहे थे. तभी अपराधी आए और गोली मारकर भाग गए.

 

 



[ad_2]

Source