[ad_1]

पटना एम्स के एमएस डाॅ. सीएम सिंह ने कहा कि लाेग ह्यूमन ट्रायल के लिए ज्यादा से ज्यादा तादाद में आएं. उन्हें आने-जाने के लिए एक हजार रकम दी जाएगी साथ ही उन्हें प्रशस्ति पत्र भी दिया जाएगा.

पटना. पटना स्थित एम्स (Patna AIIMS) में कोरोना वैक्सीन (Corona Vaccine) के दूसरे ट्रायल की तैयारी चल रही है. एम्स प्रशासन ने काेराेना वैक्सीन के ट्रायल के लिए शनिवार काे वाट्सऐप नंबर जारी किया है. जाे लोग ह्यूमन ट्रायल कराना चाहते हैं वो 9471408832 पर अपना नाम पता, आधार कार्ड, उम्र  भेज सकते हैं, 24 घंटे के अंदर एम्स उनसे संपर्क करेगा. इधर शनिवार काे सात लाेगाें पर इस वैक्सीन का ह्यूमन ट्रायल (Corona Vaccine Human Trial) किया जिसका काेई कुप्रभाव नहीं पड़ा. करीब चार घंटे तक डाॅक्टराें की टीम ने इन सात लाेगाें काे अपनी निगरानी में रखा फिर उन्हें भेज दिया.

15 जुलाई से एम्स में शुरू हुआ था ह्यूमन ट्रायल 

शनिवार तक कुल 27 लाेगाें पर इस वैक्सीन का ट्रायल हाे चुका है. शनिवार काे आठ लाेगाें का मेडिकल टेस्ट भी किया गया. फिट पाए जाने के बाद उन पर एक-दाे दिनाें में ट्रायल हाेगा. पटना एम्स के एमएस डाॅ. सीएम सिंह ने कहा कि लाेग ह्यूमन ट्रायल के लिए ज्यादा से ज्यादा तादाद में आएं. उन्हें आने-जाने के लिए एक हजार रकम दी जाएगी साथ ही उन्हें प्रशस्ति पत्र भी दिया जाएगा.

एम्स में दूसरे डाेज की चल रही तैयारीजिन्हें पहला डाेज 15 जुलाई काे दिया गया, उन्हें 14 दिन के बाद दूसरा डाेज दिया जाएगा. इसके लिए एम्स की टीम तैयारी में जुट गई है. जिन लाेगाें काे पहला डाेज दिया जा चुका है, उनसे एम्स की टीम राेजाना दाे बार फाेन कर उनसे हालचाल ले रही है. सीएम सिंह ने बताया कि सभी स्वस्थ्य हैं, किसी पर भी इस वैक्सीन का काेई साइड इफेक्ट नहीं पड़ा है. उन्हाेंने कहा कि दूसरे डाेज के लिए उन्हें बुलाया जाएगा उनका चेकअप किया जाएगा उसके बाद सेकंड डाेज दिया जाएगा. विदित है कि एम्स ने देश में सबसे पहले काेराेना वैक्सीन का ह्यूमन ट्रायल किया था. इसके बाद राेहतक और दिल्ली एम्स ने ट्रायल किया था.



[ad_2]

Source