[ad_1]

फिलहाल पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों (CCTV cameras )को खंगालने में लगी है ताकि इस बात का पता लग सके कि किस गाड़ी से युवक का शव वहां लाया गया था.

पटना. कंकड़बाग इलाके में बंद बोरे में युवक की लाश (lifeless physique of a younger man) मिलने से सनसनी फैल गई. घटना कंकड़बाग थाना क्षेत्र के टीन एन पथ के पास की है. यहां कचरे के ढेर में एक बन्द बोरे से दुर्गंध आने के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी. पहले इस बात की संभावना जताई जा रही थी कि बोले में कुत्ता मरा होगा, जिसे फेंक दिया गया होगा, लेकिन कंकड़बाग थाने की पुलिस ने जब बंद बोरे को खोला तब उसमें एक युवक की लाश मिलने से लोग सकते में आ गए. युवक के हाथ पैर बंधे हुए थे और शव को भी जलाने की कोशिश की गई थी. यानी पूरे तौर पर यह हत्या का मामला निकला. फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है. मृतक की पहचान नहीं हो पाई है.

स्थानीय लोगों ने मृतक को पहचानने से इंकार कर दिया है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के मकसद से पीएमसीएच भेज दिया है. इस बीच फोरेंसिक लैब की टीम ने भी घटनास्थल का मुआयना कर लिया है. इस बात की आशंका जताई जा रही है कि युवक का अपहरण कर उसकी हत्या कर दी गई और फिर लाश को ठिकाने लगाने के मकसद से कंकड़बाग इलाके में लाकर फेंक दिया गया.

फिलहाल पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालने में लगी है, ताकि इस बात का पता लग सके कि किस गाड़ी से युवक का शव वहां लाया गया था. पुलिस अधिकारियों की मानें तो स्थानीय लोगों से पूछताछ के आधार पर पुलिस अपनी तरफ से इस पूरे मामले में केस दर्ज कर आगे का अनुसंधान करेगी.



[ad_2]

Source