[ad_1]

NDRF के कमान्डेंट विजय सिन्हा ने बताया कि अब तक एनडीआरएफ की टीमें बिहार के बाढ़ प्रभावित पूर्वी चम्पारण, पश्चिम चम्पारण, गोपालगंज, सुपौल, दरभंगा और सारण जिलों में रेस्क्यू ऑपेरशन चलाकर मुसीबत में फंसे लगभग four हजार 900 लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाय चुकी है.

गोपालगंज. बाढ़ में घिरे लोगों के लिए NDRF की टीम मसीहा बनकर सामने आ रही है. ऐसा ही एक किस्सा बिहार के गोपालगंज (Gopalganj) से सामने आया है जहां के बाढ़ प्रभावित बैकुण्ठपुर प्रखण्ड में रात को ऑपेरशन (Rescue Operation) चलाकर एनडीआरएफ की टीम ने 31 लोगों की जान बचाई. गोपालगंज जिला में गंडक नदी तटबन्ध टूटने से जिले के बैकुण्ठपुर प्रखण्ड के अनेकों गांव जलमग्न हो गए हैं. ग्रामीण बाढ़ आपदा के गम्भीर चुनौतियों से जूझ रहे हैं. एनडीआरएफ (NDRF Operation) के कमान्डेंट विजय सिन्हा ने बताया कि बीती रात गोपालगंज जिला प्रशासन से सूचना मिलने पर 9वीं वाहिनी एनडीआरएफ की एक टीम डिप्टी कमान्डेंट कुलदीप कुमार गुप्ता के नेतृत्व में बैकुण्ठपुर प्रखण्ड पहुंची. यहां टीम ने गंडक नदी की बाढ़ से जलमग्न सांवलिया गांव में रात में रेस्क्यू ऑपेरशन चलाकर बाढ़ में फंसे 31 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला.

गांव में अचानक भर गया था बाढ़ का पानी

जानकारी के अनुसार सांवलिया गांव में गंडक नदी का पानी अचानक भर जाने से ये लोग अलग-अलग मकानों की छतों पर विषम परिस्थितियों में आश्रय लिए हुए थे और बाढ़ आपदा के कठिन चुनौती का सामना कर रहे थे. बाढ़ में फंसे लोगों में महिलाएं बच्चे और बूढ़े सभी लोग शामिल थे. जिला प्रशासन के समन्वय से रात को 11 बजकर 45 मिनट से सुबह के लगभग चार बजे तक यह रेस्क्यू ऑपेरशन चलाया गया. एनडीआरएफ की टीम द्वारा चलाये गए इस ऑपेरशन में जीपीएस, हेड लैंप, सर्च लाइट और रेस्क्यू बोट की मदद से मुसीबत में फंसी 10 महिलाओं 12 बच्चों और नौ पुरुषों को सुरक्षित निकाला गया.

12 जिलों में तैनात है एनडीआरएफ की टीमकमान्डेंट विजय सिन्हा ने बताया कि अब तक एनडीआरएफ की टीमें बिहार के बाढ़ प्रभावित पूर्वी चम्पारण, पश्चिम चम्पारण, गोपालगंज, सुपौल, दरभंगा और सारण जिलों में रेस्क्यू ऑपेरशन चलाकर मुसीबत में फंसे लगभग four हजार 900 लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाय चुकी है. वर्तमान में एनडीआरएफ की 21 टीमें 102 रेस्क्यू बोटों के साथ बिहार राज्य के 12 जिलों में तैनात है.



[ad_2]

Source