[ad_1]

गोपाल सैनी (Gopal Saini) पर पुलिस (Police) ने एक लाख रुपए का इनाम घोषित कर रखा था. वह घटना के बाद से ही फरार चल रहा था. बताया जा रहा है कि 2/three जुलाई की रात हई गोलीकांड में गोपाल सैनी भी शामिल था और वह तभी से फरार चल रहा था.

कानपुर देहात. चौबेपुर (Chaubeypur) के बिकरू गांव में आठ पुलिसवालों की हत्या में शामिल गैंगस्टर विकास दुबे (Gangster Vikas Dubey) का करीबी साथी गोपाल सैनी (Gopal Saini) ने बुधवार देर रत नाटकीय ढंग से कानपुर देहात (Kanpur Dehat) की जिला कोर्ट में सरेंडर कर दिया. गोपाल सैनी पर पुलिस ने एक लाख रुपए का इनाम घोषित कर रखा था. वह घटना के बाद से ही फरार चल रहा था. बताया जा रहा है कि 2/three जुलाई की रात हई गोलीकांड में गोपाल सैनी भी शामिल था और वह तभी से फरार चल रहा था. पुलिस की टीमें उसकी गिरफ्तारी के लिए तभी से दबिश दे रही थी.

बताया जा रहा है कि विकास दुबे और उसके पांच साथियों की एनकाउंटर के बाद से ही गोपाल सैनी को इस बात का डर था कि अगर वह पुलिस के हत्थे चढ़ा तो उसका भी खात्मा हो सकता है. लिहाजा उसने बड़े ही शातिराना ढंग से आधी रात को कोर्ट में सरेंडर कर दिया. बता दें बिकरू प्रकरण में पुलिस ने फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह पोस्टर लगाए हैं. इनमे गोपाल सैनी भी शामिल था. अभी भी पुलिस को 12 आरोपियों की तलाश है. इन सभी के ऊपर भी पुलिस ने एक-एक लाख का इनाम घोषित कर रखा है.



[ad_2]

Source