[ad_1]

बिहार के औरंगाबाद में दिनदहाड़े हुई लूट की इस घटना को eight नकाबपोश बदमाशों जो कि बाइक सवार थे ने अंजाम दिया और आसानी से भाग निकले.

औरंगाबाद. इस वक्त की बड़ी खबर बिहार के औरंगाबाद से आ रही है जहां दिनदहाड़े बैंक लूट की घटना हुई है. गुरुवार की सुबह हथियारबंद अपराधियों ने औरंगाबाद (Aurangabad Bank Loot) के दाउदनगर थाना क्षेत्र के जिनौरिया में इंडियन बैंक (Indian Bank) की शाखा को निशाना बनाते हुए 69 लाख रुपए लूट लिए.

बाइक पर सवार होकर आए थे लुटेरे

दिनदहाड़े हुई लूट की इस घटना को eight नकाबपोश बदमाशों जो कि बाइक सवार थे ने अंजाम दिया और आसानी से भाग निकले. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बैंक की शाखा में घुसते ही लूटेरों ने सबसे पहले गार्ड को अपने कब्जे में लिया और फिर प्रबंधक तथा कैशियर को हथियार का भय दिखाकर लॉकर में रखे तथा काउंटर पर से नगदी को लूट लिया और झोले तथा गमछे में रुपये भरकर वहां से भाग निकले. लुटेरों के जाते ही लोगों ने गार्ड को तत्काल दाउदनगर अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया जहां फिलहाल उसका इलाज चल रहा है.

मामले की जांच को पहुंचे एसपीलूट की सूचना मिलने पर दाउदनगर थाना पुलिस तत्काल पहुंची. औरंगाबाद से एसपी पंकज कुमार और दाउदनगर के एसडीपीओ राजकुमार तिवारी सहित अन्य लोग भी बैंक पहुंचे और बैंक प्रबंधक समेत अन्य स्टाफ्स और ग्राहकों से पूछताछ कर रही है. मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि करीब दस की संख्या में अपराधी थे जिन्होंने अपना चेहरा कपड़े से बांध रखा था. लूट की घटना की पुष्टी करते हुए कहा कि अपराधियों में से एक की पहचान कर ली गयी है और लूटेरों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी है.



[ad_2]

Source