[ad_1]

ग्रामीणों (Villagers) को पता चला कि दूसरे गांव का लड़का गांव की लड़की पर डोरे डाल रहा है तो सबने मिलकर सबक सिखाने की योजना बनाई.

मुजफ्फरपुर. बिहार में एक कहावत प्रचलित है- इश्क में दिल से धतूरा हुआ, दिल टूटा इश्क पूरा हुआ. मुजफ्फरपुर में एक युवक के साथ कुछ ऐसा ही हुआ है. दरअसल, मधुर मिलन की ख्वाहिशों पर इतने ओले पड़े कि माशूका के गांव में आशिक बेचारा गंजा हो गया. इतना ही नहीं ‘प्रेम के दुमनों’ ने मुंडन का वीडियो बनाकर वायरल भी कर दिया. अब इस फ़साने की तफसील समझिये.

दरअसल, घटना मुजफ्फरपुर के औराई और सीतामढ़ी के सैदपुर थाना इलाकों के बीच की है. जानकारी के मुताबिक, औराई के धसना गांव का एक युवक सैदपुर की मदार गांव की एक युवती से प्रेम करता था. सोमवार की रात अचानक वह अपने दो दोस्तों के साथ प्रेमिका के गांव पहुंच गया. प्रेमिका से उसकी मुलाकात भी हुई, लेकिन मोहब्बत का यह राज सरेआम हो गया.

ग्रामीणों को पता चला कि दूसरे गांव का लड़का गांव की लड़की पर डोरे डाल रहा है तो फिर मानो गांव में तूफान आ गया. सबक सिखाने की योजना बनी और लोगों ने तीनों को पकड़ लिया. पहले तीनों की जमकर पिटाई हुई और फिर उनके बाल मुंडवा दिए गए.

सज़ा ऐसी कि मुंडन भी पूरे सिर का नहीं किया गया. तीनों के सिर के बीच से मुंडन का एक डिजाइन बना दिया गया. इतना ही नहीं सजा देने वालों ने इस पूरे वाकये का वीडियो बनाया और उसे वायरल कर दिया. यह वीडियो जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है.खास बात यह उस अब प्रेमी के सिर से इश्क का भूत भी उतर चुका है. किसी भी थाने को इस घटना की सूचना नहीं है. युवक ने किसी थाने में शिकायत भी दर्ज नहीं कराई है. बहरहाल खबर यह है कि अब तीनों युवकों ने अपना पूरा सिर मुंडवा लिया है, ताकि मामला छिप जाए, लेकिन वायरल वीडियो उनकी इस मंशा पर भी पानी फेर रहा है.



[ad_2]

Source