[ad_1]

बाढ़ से घिर जाने के बाद ऊंचे स्थान पर शरण लेने जा रहे एक बुजुर्ग बाढ़ के पानी (Flood waters) में ही फंस गये थे. इसी दौरान डीएम और एसपी की उनपर नजर पड़ी.

मोतिहारी. बाढ़ के पानी (Flood waters) में डूब रहे एक व्यक्ति की जान पूर्वी चम्पारण के डीएम और एसपी (DM and SP of East Champaran) ने खुद रेस्क्यू (Rescue) कर बचायी है. दरअसल चम्पारण तटबन्ध टूटने की सूचना पर डीएम शीर्षत कपिल अशोक और एसपी नवीनचन्द्र झा एनडीआरएफ (NDRF) की मोटर बोट से टूटे तटबंध को देखने जा रहे थे कि बीच में उन्होंने एक व्यक्ति को बाढ़ के पानी में डूबते देखा. उन्होंने एनडीआरएफ के बोट चालक को डूब रहे व्यक्ति तक बोट को ले जाने को कहा. तेजी से बोट उसके समीप गयी जहां डीएम और एसपी ने रस्सी का सहारा देकर और अपने हाथों से डूब रहे व्यक्ति को पानी से बोट पर खींच लिया. घटना शुक्रवार की है.

दरअसल चम्पारण तटबंध पर पानी के दबाव अधिक होने से बांध संग्रामपुर के भवानीपुर कपंचायत के निहालु टोला के समीप टूट गया और बाढ़ का पानी घरों मे एकाएक प्रवेश कर गया. पानी के तेज बहाव और ऊंचाई अत्यधिक होने के कारण लोगों के घर ध्वस्त होने लगे. जिस कारण लोगों ने भागकर जान बचायी. इसी क्रम में ऊंचे स्थान पर शरण लेने जा रहे एक वृद्ध पानी में ही फंस गये थे. इसी दौरान डीएम और एसपी की उनपर नजर पड़ी और उन्हें निकाल कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया.

हालांकि इस दौरान मधुमक्खी के डंक से डीएम और एसपी खुद जख्मी हो गये थे, फिर भी डूब रहे व्यक्ति को निकाला. बता दें कि बिहार के 10 जिलों में हाहाकार मचा हुआ है. करीब eight नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं. वहीं, गंगा में बढ़ रहे जलस्तर ने भी परेशानी बढ़ा दी है. लाखों की संख्या में लोग बेघर हो गए हैं. बाढ़ के बीच लोगों के लिए जीवन बेहद कठिन हो गया है.



[ad_2]

Source