[ad_1]

विद्यावाहिनी एप (Vidyavahini App) शिक्षकों और विद्यार्थियों दोनों के लिए बेहद ही उपयोगी है. इसमें कक्षा एक से 12वीं तक की सभी पाठ्य पुस्तकों को चैप्टरवाइज संग्रहित किया गया है.

पटना. सरकारी स्कूलों में अध्ययनरत राज्य के करीब ढाई करोड़ विद्यार्थियों की सुविधा के लिए ‘विद्यावाहिनी एप’ (Vidyavahini App) का बनाया गया है. शिक्षा विभाग के सहयोग से लॉकडाउन (Lockdown) के दौरान ही शिक्षकों और विद्यार्थियों की सहूलियत को देखते हुए बिहार राज्य पाठ्य पुस्तक निगम लिमिटेड (Bihar State Text Book Corporation Limited) ने इसकी उपयोगिता बताई है. जिसके बाद अब बिहार राज्य के सरकारी स्कूलों में पढ़ाने वाले सभी शिक्षकों और विद्यार्थियों को अपने-अपने मोबाइल पर यह विद्यावाहिनी एप डाउनलोड करना होगा.

बताया जा रहा है कि विद्यावाहिनी एप शिक्षकों और विद्यार्थियों दोनों के लिए बेहद ही उपयोगी है. इसमें कक्षा एक से 12वीं तक की सभी पाठ्य पुस्तकों को चैप्टरवाइज संग्रहित किया गया है ताकि छात्र-छात्राओं को पढ़ाई करने में सहूलियत हो. इतना ही नहीं अध्ययनरत छात्र-छात्रा हर अध्याय का अपना नोट तथा सवाल-जवाब बनाकर भी इस एप में संग्रहित कर सकते हैं.

शिक्षक और विद्यार्थियों को होगा फायदा 
कोरोनाबंदी में बच्चों को पढ़ाई में कठिनाई न हो और उनका सिलेबस टाइम से खत्म हो इसको ध्यान में रखते हए निगम के एमडी तथा प्राथमिक शिक्षा निदेशक डॉ. रंजीत कुमार सिंह ने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को आदेश दिया है कि वे अपने-अपने जिले के सभी शिक्षकों को अनिवार्य रूप से एप डाउनलोड करने को निर्देशित करें. साथ ही सरकारी स्कूलों में नामांकित बच्चों को भी इस एप के माध्यम से पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित करने का निर्देश दिया है.ऐसे करें डाउनलोड

विद्यावाहिनी एप को गूगल प्ले-स्टोर में जाकर कोई भी इसे डाउनलोड कर सकता है. शिक्षा विभाग और पाठ्य पुस्तक निगम की वेबसाइट पर भी इसका लिंक दिया गया है, जिसे क्लिक कर भी एप डाउनलोड किया जा सकता है. बता दें कि शिक्षा विभाग ने स्कूलबंदी में बच्चों की पढ़ाई जारी रखने को लेकर कई प्रयास किए हैं. बिहार राज्य शिक्षा परियोजना परिषद द्वारा 20 अप्रैल से दूरदर्शन पटना के डीडी बिहार चैनल पर पांच घंटे का टाइमस्लॉट लेकर बच्चों की कक्षाएं भी लगाई जा रही हैं.



[ad_2]

Source