[ad_1]

पुलिस ने एमआईएम नेता (MIM Leader) कदीर खान सहित 2 को गिरफ्तार कर लिया है और अब उससे साजिश को लेकर पूछताछ की तैयारी है.

लखनऊ. उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ (Lucknow) में लोकभवन के सामने अमेठी (Amethi) की मां-बेटी द्वारा आत्मदाह किए जाने की घटना में पुलिस ने खुलासा किया है कि ये आपराधिक  साजिश (Consiparcy) थी. मां-बेटी को आत्मदाह के लिए उकसाया गया. मामले में एमआईएम नेता कदीर खान (MIM Leader Kadir Khan) और कांग्रेस नेता अनूप पटेल (Congress Leader Anoop Patel) सहित four के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. पुलिस ने कदीर खान सहित 2 को गिरफ्तार कर लिया है और अब उससे साजिश को लेकर पूछताछ की तैयारी है.

उधर लखनऊ में लोकभवन पर तैनात four पुलिसकर्मियों को लापरवाही का दोषी मानते हुए निलंबित कर दिया गया है, वहीं अमेठी में एसओ सहित four पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया है. अब मामले में दर्ज एफआईआर की कॉपी सामने आई है है. इसमें मां-बेटी ने जो बयान दिया है, उसमें साजिश की बात सामने आ रही है.

ये है एफआईआर

एफआईआर में दर्ज बयान के अनुसार गुड़िया उर्फ अफसाना (28 वर्ष) और साफिया (50 वर्ष) ने बताया कि उनके गाव में अर्जुन, सुनील, राजकरन और राम मिलन आदि से उनका नाली का विवाद है. 9 मई को ये विवाद हुआ था, जिसका मुकदमा उन्होंने और विपक्षियों ने लिखाया था. हम लोगों के मुकदमे में कार्रवाई नहीं हो रही थी. इस पर हम लोग कई नेताओं से मिले. अमेठी के एमआईएम के नेता कदीर खान, जो शायद जिलाध्यक्ष हैं, ने कहा कि लखनऊ जाकर आत्मदाह की कोशिश करो, तभी दबाव में कार्रवाई हो जाएगी. इसके बाद four जुलाई को आसमां पत्नी असलम और सुल्तान पुत्र असलम हम लोगों को लेकर लखनऊ में कांग्रेस पार्टी कार्यालय आए. यहां पर कांग्रेस के नेता अनूप पटेल से मिले. उन्होंने भी विधानभवन के सामने आग लगाकर दबाव बनाने वाली बात कही और मीडिया में भी फोन कर प्रसारित करवाने की बात मेरे सामने कही.ये भी पढ़ें: मां-बेटी आत्मदाह केस: आपराधिक साजिश में अमेठी का MIM नेता गिरफ्तार, कांग्रेस नेता सहित 4 के खिलाफ FIR

LKO FIR

लखनऊ में दर्ज एफआईआर

एफआईआर आगे लिखा है कि दोनों मां-बेटी आसमां व सुलतान बस से लखनऊ आए थे. इनके कहने पर पेट्रोल घर से ही लाए थे. यहां पहुंचने पर सुलतान ने अपने फोन से कई मीडिया वालों से बात की. इसके बाद आसमां ओर सुल्तान के कहने पर लोकभवन के सामने हम दोनों ने तेल डालकर खुद को आग लगा ली.



[ad_2]

Source