[ad_1]

बद्दो के साथ साथ अब पुराने हिस्ट्रीशीटर्स की भी कुंडली खंगाली जा रही है. 21 थानों में 47 बदमाशों की हिस्ट्रीशीट खोली गई है. साथ ही अब इस केस से जुड़े लोगों के शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई भी शुरु कर दी है.

मेरठ. कानपुर कांड (Kanpur Shootout) के बाद एक्शन में आयी पुलिस (Police) प्रदेश भर में अपराधियों (Criminals) व हिस्ट्रीशीटर (History Sheeters) के खिलाफ कार्रवाई कर रही है. इसी क्रम में 15 महीने से फरार चल रहे ढाई लाख के इनामी बदन सिंह बद्दो (Badan Singh Baddo) को लेकर मेरठ (Meerut) पुलिस आजकल एक्शन मोड में है. पहले तो पुलिस ने हाल ही में एक होटल के मालिक मुकेश गुप्ता और व्यापारी अऩिल छाबड़ा को गिरफ्तार किया. अब इस केस से जुड़े लोगों के शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई भी शुरु कर दी है.  इनमें सदर बाजार निवासी भानुप्रताप सिंह, ब्रह्मपुरी के डिपिन सूरी, परीक्षितगढ़ का पपीत और थाना रेलवे रोड का अनिल छाबड़ा  शामिल है.

इसी के साथ गंगानगर निवासी मनोज सिंह, पल्लवपुरम निवासी नितिन सिरोही और वलीदपुर निवासी मनोज सिंह के शस्त्र लाइसेंस निरस्त किये जाएंगे. एसपी सिटी अखिलेश नारायण का कहना है कि शस्त्र लाइसेंस निरस्तीकरण के साथ-साथ सब पर पुलिस की पैनी नज़र है.

47 बदमाशों की खोली गई हिस्ट्रीशीट

बद्दो के साथ साथ अब पुराने हिस्ट्रीशीटर्स की भी कुंडली खंगाली जा रही है. 21 थानों में 47 बदमाशों की हिस्ट्रीशीट खोली गई है. गोवंश तस्करी, हत्या, लूट और डैकती करने वाले अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोली गई है. एसपी सिटी का कहना है कि अपराधियों के खिलाफ मेरठ पुलिस का ये अभियान जारी रहेगा.बदन सिंह बद्दो अपराध माफिया घोषित

मोस्ट वांटेड और ढाई लाख के इनामी बदन सिंह बद्दो को सवा साल बाद मेरठ पुलिस ने अपराध माफिया घोषित किया है. एसएसपी अजय साहनी ने बताया कि बदन सिंह उर्फ बद्दो पुत्र चरन सिंह निवासी बेरीपुरा टीपीनगर बार-बार एक अभ्यस्त अपराधी है. वह बार-बार अपराध कर रहा है. उसने आर्थिक और भौतिक चाहत के लिए अपराध किया, जिससे आम जनता में भय और रोष व्याप्त है. ऐसे अभ्यस्त अपराधी की लगातार निगरानी और प्रभावी कार्रवाई के लिए बद्दो को जिले का अपराध माफिया घोषित किया गया है.



[ad_2]

Source