[ad_1]

डाक विभाग के सीनियर पोस्ट मास्टर (Postmaster) जेएल शर्मा का कहना है कि हमारे पास कोई भी राखी पेंडिंग नहीं रहने पाएगी और उसे वक्त से पहले ही भाइयों तक पहुंचाएंगे.

मेरठ. पूरा देश कोरोना (Coronavirus) के खात्मे की लड़ाई में जुटा हुआ है. आम हो या खास, सभी लोग अपने-अपने तरीके से इस जंग में जिम्मेदारी निभा रहे हैं. इसी कड़ी में डाक विभाग ने बहनों की राखियों को पोस्ट के माध्यम से भाइयों तक पहुंचाने के लिए कोरोना प्रूफ व्यवस्था की हैं. मसलन न सिर्फ बहनों के प्यार की राखियां को सैनेटाइज करके गंतव्य स्थान तक भेजा जा रहा है बल्कि डाकिए भी जब इन राखियों को लेकर भाइयों के घर पहुंचेंगे तो वो भी फेस शील्ड ग्लव्स मास्क आदि लगाकर ही राखी देंगे. यही नहीं अगर किसी बहन ने सैनेटाइजर भी राखी के साथ भेजा है तो वो भी पूरे एहतियात के साथ पहुंचाया जाएगा.

मेरठ में डाक विभाग ने बहनों की राखी को भाइयों की कलाई पर सजाने के लिए अनूठे प्रबंध किए हैं. मसलन न सिर्फ राखियों को वाटरप्रूफ लिफाफे में भेजा जाएगा. बल्कि ये लिफाफा कई राउंड सैनेटाइज भी होगा. इसके अलावा जो डाकिया इन राखियों के बंडल को लेकर फेस मास्क, फेस शील्ड और ग्लव्स पहनने घर पर पहुंंचेगा. डाक विभाग के सीनियर पोस्ट मास्टर जेएल शर्मा का कहना है कि हमारे पास कोई भी राखी पेंडिंग नहीं रहने पाएगी और उसे वक्त से पहले ही भाइयों तक पहुंचाएंगे.

ये भी पढे़ं- AAP सांसद संजय सिंह का योगी सरकार पर प्रहार, कहा-कोरोना और क्राइम रोकने में पूरी तरह विफल

यही नहीं अगर बहनें चाह रही हैं कि कोरोनाकाल में राखी के साथ साथ सैनेटाइज़र भी भेजेंगी तो वो भी डाकघर में उपलब्ध होगा. अलग अलग साइज़ की सैनेटाइज़र बंडल अलग अलग रेट पर हैं. और उसे भी डाकिया घर घर पहुंचाएगा. पोस्टमास्टर का कहना है कि डाक विभाग कोरोना प्रूफ राखी भाइयों तक पहुंचाएगा ये उनका संकल्प है.



[ad_2]

Source