[ad_1]

बता दें पूरे देश में कोरोना वायरस (corona virus) फैला हुआ है. ऐसे में छात्रों को अपनी मार्कशीट (Marksheet) या माइग्रेशन सर्टिफिकेट के लिए कहीं जाने की ज़रूरत नहीं है बल्कि घर बैठे उसे ऐक्सेस किया जा सकता है.

ICSE/ISC Result 2020 : सीआईएससीई बोर्ड (CISCE Board) ने 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है. इसी कड़ी में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) की बेटी अदिति ने 12th में हासिल किये 98% अंक हासिल किए हैं. अखिलेश यादव ने ट्वीट करके इसकी जानकारी दी. पूर्व मुख्यमंत्री ने लिखा, “मेरी बेटी अदिति को ISC XII में 98% स्कोर करने के लिए बधाई. हमें उन सभी छात्रों पर गर्व है जिन्होंने बहुत मेहनत की है. उन्होंने कहा कि वे लोग हमारे  भविष्य को उज्ज्वल बनाने जा रहे हैं.

ऐसे चेक करें रिजल्ट
– https://www.cisce.org/ पर जाएं.
– Results of ICSE & ISC Year 2020 Examinations पर क्लिक करें.- मांगी गई डिटेल भरें.
– रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा.

छात्रों को मिलेगी स्क्रूटिनी की सुविधा
पुनर्मूल्यांकन कराने के इच्छुक छात्र 10 जुलाई 2020 से 16 जुलाई 2020 तक आवेदन कर सकते हैं, लेकिन यह अधिकार केवल उन छात्रों के पास होगा, जिन्होंने लिखित परीक्षा में हिस्सा लिया है. आवेदन करने वाले छात्रों को इसके आवेदन की डेडलाइन का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है. रिजल्ट जारी होने के दिन से लेकर 6 दिनों बाद तक ही इसके लिए आवेदन किए जा सकते हैं.

घर बैठे पा सकते हैं मार्कशीट
बता दें पूरे देश में कोरोना वायरस फैला हुआ है. ऐसे में छात्रों को अपनी मार्कशीट या माइग्रेशन सर्टिफिकेट के लिए कहीं जाने की ज़रूरत नहीं है बल्कि घर बैठे उसे ऐक्सेस किया जा सकता है. इसके लिए छात्रों को डिजीलॉकर डाउनलोड करना होगा और वहां से अपनी मार्कशीट वे पा सकेंगे. अगर छात्र डिजीलॉकर को डाउनलोड नहीं करना चाहते हैं तो वे सीधा ऑनलाइन digilocker.gov.in पर जाकर भी अपनी मार्कशीट को ऐक्सेस कर सकते हैं.



[ad_2]

Source