[ad_1]

सरकार ने सोमवार को राज्य परिवहन की सभी बसों को महिला को मुफ्त यात्रा (Free Travel) देने का फैसला लिया है. साथ ही रविवार को राखी और मिठाई की दुखानें भी खुली रहेंगी.

लखनऊ. उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में राम मंदिर जन्मभूमि कार्यक्रम की तैयारियों के बीच योगी सरकार ने रक्षाबंधन के मौके पर बहनों को खास सौगात दी है. सरकार ने सोमवार को राज्य परिवहन की सभी बसों को महिला को मुफ्त यात्रा देने का फैसला लिया है. साथ ही रविवार को राखी और मिठाई की दुखानें भी खुली रहेंगी. रक्षाबंधन (Rakhi 2020) पर लोगों की सहुलियत के लिए यूपी सरकार (CM Yogi Adityanath) ने ये बड़ा फैसला लिया है. निर्देश के मुताबिक, लॉकडाउन की निर्देश रविवार को लागू नहीं होंगे और लोगों को नियमों का पालन करते हुए खरीददारी की छूट मिलेगी. मालूम हो कि यूपी में कोरोना संक्रमण से एहतियात के तौर पर सरकार ने हर शनिवार और रविवार को लॉकडाउन करने का फैसला लिया था. मगर इस रविवार सरकार ने लोगों को थोड़ी राहत दी है.

उप निदेशक (सूचना) दिनेश गुप्ता ने बताया कि शनिवार रात्रि 12 बजे से रविवार मध्य रात्रि 12 बजे तक 24 घंटे के लिए निगम की सभी श्रेणियों की बसों में महिला यात्रियों को नि:शुल्क यात्रा की सुविधा उपलब्ध कराई गई है. उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेशानुसार उत्तर प्रदेश रोडवेज की बसों में रक्षाबंधन के दिन महिलाओं को नि:शुल्क यात्रा की सुविधा दी जाएगी.

खुली रहेंगी दुकानें

सूचना निदेशक दिनेश गुप्ता  ने बताया कि रविवार को राखी तथा मिठाई की दुकानें खुली रहेंगी. रक्षाबंधन त्योहार के मद्देनजर उत्तर प्रदेश सरकार ने यह निर्णय लिया है. उन्होंने बताया कि वर्तमान में कोविड-19 संक्रमण को रोकने के उद्देश्य से प्रदेश में संचालित विशेष स्वच्छता एवं सैनिटाइजेशन अभियान के लिए प्रत्येक शनिवार तथा रविवार को बाजारों की साप्ताहिक बंदी निर्धारित की गई है.ये भी पढ़ें: राम मंदिर भूमि पूजन: एमपी के दो नेताओं को मिला अयोध्या का न्योता, जानें क्या खास ले जाएंगे साथ

अयोध्या जाएंगे सीएम योगी

उत्तर प्रदेश के मुख्य्मंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को अयोध्या जाएंगे. बताया जा रहा है कि पीएम मोदी के दौरे से पहले सीएम योगी राम मंदिर भूजन कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेंगे. इस दौरान सीएम अयोध्या में साधु संतों से मुलाकात करेंगे. कार्यक्रम के मुताबिक सीएम योगी दोपहर 12 बजे के बाद लखनऊ से अयोध्या के लिए रवाना होंगे. अयोध्या में भूमि पूजन का उत्सव शुरू हो गया है. धार्मिक महत्व वाले अन्य नगरों में भी उत्सव की विशेष तैयारी है. इससे पहले मुख्यमंत्री योगी की अपील पर तीर्थ नगरी मथुरा, काशी, चित्रकूट, प्रयागराज नैमिषारण्य और गोरखपुर में भी four और 5 को अखंड रामायण का पाठ और दीपावली मनाई जाएगी. बता दें कि अयोध्या में 5 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) राम मंदिर (Ram Temple) निर्माण की आधारशिला रखेंगे और भूमि पूजन करेंगे.



[ad_2]

Source