[ad_1]

विधायक नीरज सिंह बबलू और उनकी पत्नी एमएलसी नूतन सिंह सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) मौत मामले में सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) से मिलकर सीबीआई जांच (CBI Investigation) की मांग करेंगे.

पटना. सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) मौत मामले में परिवारवालों को मुंबई पुलिस (Mumbai Police) पर बिल्कुल भरोसा नहीं रहा है. दिवंगत अभिनेता के चचेरे भाई विधायक नीरज सिंह बबलू और उनकी पत्नी एमएलसी नूतन सिंह इस सिलसिले में सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) से मिलकर सीबीआई जांच (CBI Investigation) की मांग करेंगे. बात ये सामने आ रही है यदि सुशांत के परिवार का कोई सदस्य सीबीआई जांच की मांग करता है, तो बिहार सरकार इसकी सिफारिश कर देगी. विधायक नीरज सिंह बबलू और उनकी पत्नी विधान पार्षद नूतन सिंह ने सोमवार को विधानमंडल में इस मामले को जोर-शोर से उठाया और सीबीआई जांच की मांग की .

फूट-फूट कर रोने लगी भाभी

न्यूज-18 से बात करते हुए दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की भाभी नूतन सिंह फूट-फूट कर रोने लगीं. पुराने पलों को याद करते हुए नूतन सिंह फफक कर रोने लगीं. उन्होंने कहा कि रक्षा बंधन का दिन काफी महत्वपूर्ण होता था. पूरे परिवार के लोग एक साथ होकर मनाते थे. सुशांत काफी खुशमिजाज इंसान थे. इस दिन का वो इंतजार करते रहते थे.

परिवार को मुम्बई पुलिस पर भरोसा नहींसुशांत सिंह राजपूत की भाभी नूतन सिंह को मुंबई पुलिस पर बिल्कुल भरोसा नहीं है. उनका कहना है जिस तरह से मुंबई पुलिस बिहार पुलिस को तंग कर रही है. इससे साफ लगता है कि वह कुछ छुपाने की कोशिश कर रही है. सुशांत सिंह के मामले में मुंबई पुलिस की स्थिति सन्देहास्पद है. कहीं ना कहीं दाल में काला जरूर है, जो मुंबई पुलिस लगातार छुपा रही है.

ये आत्महत्या नहीं हत्या है 

नूतन सिंह के मुताबिक सुशांत सिंह राजपूत कभी आत्महत्या कर ही नहीं सकते. उनके साथ बड़ी साजिश रची गई. उनकी हत्या हुई है. वह एक खुशमिजाज और मानसिक रूप से काफी मजबूत इंसान थे. जब भी वह मिलते थे, एक मुस्कुराहट के साथ मिलते थे. उनके चेहरे पर कभी तनाव नहीं रहता था. नए आइडियाज और कॉन्सेप्ट की चर्चा करते थे.



[ad_2]

Source