[ad_1]

उधर मुख्य कार्यक्रम से दो दिन पहले सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) भूमि पूजन की तैयारियों का जायजा लेने अयोध्या पहुंचे. इस दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों संग बैठक की.

अयोध्या. अयोध्या (Ayodhya) राम मंदिर भूमि पूजन (Bhumi Pujan) के लिए तैयारियों जोरों पर है. 5 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) की मौजूदगी में राम मंदिर का शिलान्यास (Ram Mandir Nirmaan) होना है. दूसरी ओर पटना के महावीर ट्रस्ट की ओर से 1 लाख रघुपति लड्डू बांटने का इंतजाम किया जा रहा है. ट्रस्ट के सदस्य आचार्य किशोर कुणाल ने बताया कि 1 लाख लड्डुओं में 51,000 राम जन्मभूमि क्षेत्र ट्रस्ट भेजे जा रहे हैं और बाकी लड्डू सीतामढ़ी स्थित पुनारा धाम भेजा जाएंगे. इस धाम की मान्यता है कि यहां पर भगवान राम के चरणों के चिन्ह हैं. इसके अलाबा बाकी और लड्डुओं को पूरे बिहार में भक्तों के बीच बांटा जाएगा.

175 लोग आमंत्रित
राम जन्‍म भूमि तीर्थ ट्रस्‍ट (Ram Janma Bhoomi Teerth Trust) के महासचिव चंपत राय (Champat Rai) बताया कि भूमि पूजन कार्यक्रम में कुल 175 आमंत्रित अतिथि ही शामिल होंगे. 135 विशिष्ट साधु-संतों के अलावा अन्य अतिथियों को आमंत्रित किया गया है. उन्होंने बताया कि आमंत्रण पत्र ही प्रवेश पास है. इस पर सुरक्षा के लिए बार कोड लगाया गया है, जो एक बार ही उपयोग में आएगा. ऐसे में यदि कोई बाहर निकला तो दोबारा प्रवेश नहीं कर पाएगा. आमंत्रित अतिथि कार्यक्रम में मोबाइल-कैमरा आदि नहीं ले जा सकेंगे.

CM योगी ने लिया तैयारियों का जायजा
उधर मुख्य कार्यक्रम से दो दिन पहले सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भूमि पूजन की तैयारियों का जायजा लेने अयोध्या पहुंचे. इस दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों संग बैठक की. ट्रस्ट के महासचिव चम्पत राय से मुलाक़ात भी की. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि चार और पांच अगस्त को हम लोग दीये जलाएं, मंदिरों को सजाएं, दीपोत्सव मनाएं और रामायण का पाठ करते हुए उन लोगों को याद करें जिन्होंने मंदिर के लिए अपने प्राणों की आहुति दी.

विकास की तस्वीर बदलने की कार्ययोजना

योगी सरकार ने अयोध्या के आधारभूत ढांचे, स्वरूप व विकास की तस्वीर बदलने की कार्ययोजना बनाई है. इसमें करीब 487 करोड़ रुपये की योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण पीएम नरेंद्र मोदी के हाथों होगा. पीएम नरेंद्र मोदी 5 अगस्त को राम मंदिर भूमिपूजन के ऐतिहासिक अवसर के साक्षी बनेंगे.



[ad_2]

Source