[ad_1]

तिकुनिया कोतवाली इलाके में मोहाना नदी का जलस्तर बढ़ने से दर्जनों गांवों में पानी घुसने से हड़कंप मच गया है. मोहाना नदी का जलस्तर बढ़ने से गांव इंदरनगर, रननगर, चौगुरजी, मुझहा, नयापिंड आदि में पानी भर गया है.

लखीमपुर खीरी. उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के तराई वाले जिले लखीमपुर खीरी (Lakhimpur Kheri) में पहाड़ों पर हो रही लगातार बारिश (Rain) की वजह से शारदा, घाघरा और मोहाना नदी का जलस्तर बढ़ने से कई गांवों में बाढ़ का पानी (Flood Water) घुस गया. बुधवार देर रात नदियों के जलस्तर बढ़ने से इलाके के दर्जनों गांव बाढ़ की चपेट में आ गए. गांव में पानी घुसने से लोगों में दहशत का माहौल है. बाढ़ के पानी से लगभग 35 हजार की आबादी प्रभावित होने की संभावना जताई जा रही है.

इन गांवों में घुसा पानी

तिकुनिया कोतवाली इलाके में मोहाना नदी का जलस्तर बढ़ने से दर्जनों गांवों में पानी घुसने से हड़कंप मच गया है. मोहाना नदी का जलस्तर बढ़ने से गांव इंदरनगर, रननगर, चौगुरजी, मुझहा, नयापिंड आदि में पानी भर गया है. बाढ़ के चलते लोगों में हाहाकार मच गया है. खैरटिया के नयापिंड गांव में सुबह Three बजे से पानी बढ़ना शुरू हो गया और जब तक लोग कुछ समझ पाते पानी लोगों के घरों में घुस गया. गांव इंदरनगर में  बाला मार्ग जलमग्न हो गया है और लोगों के घरों में पानी बढ़ता ही जा रहा है. जनकपुर, चौगुरजी, रननगर, मुझहा सहित कई गांवों में मोहाना नदी का पानी तेजी से बढ़ रहा है. रननगर एसएसबी कैम्प में पानी तेजी से बढ़ रहा है. इलाके के लोगों का कहना है कि पहले बाढ़ का पानी इतनी तेजी से नहीं आता था. नेपाल ने मोहाना नदी पर बांध बनाये जाने के कारण सारे पानी का रूख गांव की तरफ हो गया है और पानी की धार भी तेज हो गई है. पानी सीमावर्ती भारत के इलाके में गांव में घरों में घुसकर तबाही मचाता है.

प्रशासन से राहत की अपीलदूसरी तरफ घाघरा नदी धौराहरा तहसील के ईसानगर लगभग आधा दर्जन गांव में रात 3:00 बजे अचानक से बाढ़ का पानी घुस गया. जब बाढ़ का पानी सो रहे लोगों की चारपाई के नीचे घुसने लगा तो लोगों में दहशत का माहौल हो गया. लोगों ने प्रशासन से अपील की कि जल्द से जल्द उनको मदद मुहैया कराई जाए. इलाके में भारी नुकसान होने की संभावना है. अचानक से आई बाढ़ से लगभग लखीमपुर खीरी के 35 हजार की आबादी प्रभावित होने की संभावना जताई जा रही है.

(रिपोर्ट: मनोज कुमार शर्मा)



[ad_2]

Source