[ad_1]

पूरे मामले पर क्षेत्र के सीओ (CO) धनघटा अम्बरीष भदौरिया ने बताया कि मामले की जानकारी होने पर सभी घायलों को अस्पताल (Hospital) पहुंचाने के साथ ही तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उन्हें जेल भेज दिया गया है.

संतकबीरनगर. उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर (Sant Kabir Nagar) जिले में रविवार देर शाम गांव के कुछ मनबढ़ों ने प्रधान के बेटे की हाकी, रॉड व लाठी से पीट-पीट कर हत्या कर दी. बेटे को बचाने के लिए आई मां व परिवार के अन्य सदस्यों की भी पिटाई कर दी. मनबढ़ों ने घर में घुसकर इस घटना को अंजाम दिया. वारदात के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है.

बता दें कि 46 वर्षीय प्रधान ओम प्रकाश आर्या बचपन से ही अपने ननिहाल महुली थानाक्षेत्र के ग्राम पंचायत चोलखरी में रह-रहे हैं. पिछले प्रधानी चुनाव के बाद से इस गांव के कुछ लोगों से चुनावी रंजिश चली आ रही है. इसी बीच आधा दर्जन से अधिक लोग प्रधान के घर में घुस गये. मनबढ़ों ने हाकी, लाठी व राड से प्रधान के बेटे 19 वर्षीय बंटी आर्या को पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया. बेटे को बचाने के लिए आगे आई 42 वर्षीय मां सुशीला देवी समेत 6 लोग बुरी तरह घायल हो गए. जिनको इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

ये भी पढे़ं- कासगंज हत्याकांड: अखिलेश यादव बोले- लगता है प्रदेश की बागडोर बदमाशों के हाथों में चली गई

पूरे मामले पर क्षेत्र के सीओ धनघटा अम्बरीष भदौरिया ने बताया कि मामले की जानकारी होने पर सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाने के साथ ही तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उन्हें जेल भेज दिया गया है. बाकी दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी है. घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मचा हुआ है. पुलिस की टीम जांच पड़ताल में जुटी है.



[ad_2]

Source