[ad_1]
करीब ढाई वर्ष पूर्व भी बांका के जिला जज साइबर अपराधियों (Cyber Criminals) के निशाने पर आए थे. जिसमें उनके बैंक खाते से बड़ी रकम की निकासी की गयी थी.
बताया जा रहा है कि पहले मेल के माध्यम से शुरुआती दौर में संवाद कायम करने के बाद मांग की बात कही जा रही है. इसी कड़ी में बीती देर रात एक अज्ञात फोन नंबर से SP अरविंद कुमार गुप्ता के फोन पर बात करते हुए अपराध संबंधित रिपोर्ट की मांग की गयी. यही नहीं पटना सचिवालय से बात करने का हवाला देते हुए बातें की गयीं. फोन पर बात खत्म होते ही साइबर सेल हरकत में आयी और लोकेशन के आधार पर अमरपुर से एक कि गिरफ्तारी की बात बतायी जा रही है.
पहले भी हो चुकी है घटना
गौरतलब है कि करीब ढाई वर्ष पूर्व भी बांका के जिला जज साइबर अपराधियों के निशाने पर आए थे. जिसमें उनके बैंक खाते से बड़ी रकम की निकासी की गयी थी. उस समय भी साइबर सेल की कार्रवाई में झारखंड के जामताड़ा से कुछ लोगों की गिरफ्तारी कर मामले का भंडाफोड़ किया गया था. आये दिन बांका में भी बहुत सारे लोग सायबर अपराधियों की जाल में फंस कर बहुत आर्थिक क्षति उठा चुके हैं.बांका SP का बयान
घटना की पुष्टि करते हुए एसपी अरविंद गुप्ता ने कहा कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच जल्द ही शुरू हो गई है. उनका दावा है कि वे शीघ्र ही मामले के तह तक पहुंच जाएंगे. वहीं इस मामले में बीती देर रात को कार्रवाई करते हुए एक आरोपी की गिरफ्तारी की बात कह रहे हैं.
[ad_2]
Source

