[ad_1]

पवन सिंह (Pawan Singh) और रानी चैटर्जी (Rani Chatterjee) का भोजपुरी गाना (Bhojpuri Song) ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है.

मुंबई. भोजपुरी (Bhojpuri) सुपरस्टार पवन सिंह (Pawan Singh) अपनी ताबड़तोड़ फैन फॉलोइंग के लिए पहचाने जाते हैं. चाहे कोई फिल्म हो या म्यूजिक वीडियो, जिसमें में पवन सिंह नजर आते है उसे पहले ही सुपरहिट मान लिया जाता है. पवन सिंह की क्रेजी फैन फॉलोइंग की वजह से आए दिन उनका कोई न कोई भोजपुरी गाना सोशल मीडिया पर ट्रेंड करते दिखाई दे जाता है. हाल ही में वो उनका एक और धमाकेदार भोजपुरी गाना (Bhojpuri Song) सोशल मीडिया (Social Media) पर जबरदस्त ट्रेंड रहा है. इस गाने में पवन सिंह एक्ट्रेस रानी चैटर्जी (Rani Chatterjee) के साथ रोमांस करते दिखाई दे रहे हैं.

इस गाने में जहां एक तरफ रानी चैटर्जी की खूबसूरती देखने को मिल रही है. वहीं दूसरी तरफ पवन सिंह उनकी खूबसूरत तस्वीरें देखकर परेशान हो गए हैं. यूं तो पवन सिंह के ज्यादातर गाने हिट ही होते हैं लेकिन उनके रानी चैटर्जी के साथ फिल्माए गए गाने ‘साड़ी पर के फोटो’ को दर्शकों का कुछ ज्यादा ही प्यार मिल रहा है. इस धमाकेदार जोड़ी का भोजपुरी गाना सोशल मीडिया पर सुपरहिट साबित हो चुका है. यहां देखें पवन सिंह और रानी चैटर्जी का सुपरहिट भोजपुरी गाना-

https://www.youtube.com/watch?v=cJtsZWEmjaM

इस गाने में एक्ट्रेस रानी चैटर्जी के साथ पवन सिंह की कैमिस्ट्री खूब पसंद की जा रही है. ऐसा पहली बार नहीं है कि पवन सिंह का कोई भोजपुरी गाना इतना जबरदस्त चर्चा में है. भोजपुरी सिनेमा में पवन की फैन फॉलोइंग ही ऐसी है कि उनका कोई भी गाना या फिल्म आते ही सुर्ख़ियों में आ जाता है. ऐसे ही उनका गाना ‘साड़ी पर के फोटो’ यूट्यूब पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस गाने में दिख रहा है कि पवन सिंह, रानी चैटर्जी की साड़ी में तस्वीर देखकर इसलिए परेशान हो गए क्योंकि उन्हें ऐसा लगा कि रानी की शादी तय हो गई है.पवन सिंह के इस गाने के बोल अरुण बिहारी लिखा है, जबकि लॉर्ड जी ने इसका म्यूजिक दिया है. इस गाने को पवन सिंह के अंकिता सिंह ने भी गाया है. यूं तो पवन सिंह को अक्षरा सिंह के साथ सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है. वहीं इस गाने में पवन सिंह और रानी चैटर्जी के रोमांस वाले वीडियो ने ये साबित कर दिया कि वो भोजपुरी सिनेमा के रोमांस किंग हैं.



[ad_2]

Source