[ad_1]

एसपी (Siwan SP) ने बताया कि इस मामले में बड़े नेटवर्क के हाथ होने की आशंका है. छानबीन (Investigation) जारी है. जिसकी भी संलिप्तता होगी, उसे जल्द गिरफ्तार किया जाएगा.

सीवान. बिहार में शराब (Liquor) पर पूर्ण प्रतिबंध हैं, फिर भी इसकी अवैध तस्करी (Illegal Smuggling) जारी है. सीवान (Siwan) में कोरोना संकट के बीच शराब माफिया सक्रिय हैं. एसपी को मिली गुप्त सूचना पर पुलिस ने छापेमारी (Raid) कर भारी मात्रा में देसी- विदेशी शराब जब्त की. जब्त शराब की कीमत करीब तीस लाख रुपये बताई गई है. पुलिस ने दरौंदा थानाक्षेत्र के बैदापुर गांव में छापेमारी कर शराब की बड़ी खेप का खुलासा किया.

पुलिस के मुताबिक जब्त शराब गांव में छिपाकर रखी हुई थी, जहां से पिकअप से बाहर ले जाने की तैयारी चल रही थी. लेकिन पुलिस की टीम को देखते ही तस्कर मौके पर शराब छोड़कर फरार हो गए. जिसके बाद पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में देसी-विदेश शराब के साथ पिकअप वैन को भी जब्त किया. जब्त शराब में 383 बोतल विदेशी और 14 बोरी देसी शराब की बोतलें शामिल हैं.

सीवान एसपी अभिनव कुमार ने बताया कि पुलिस ने शराब की बड़ी खेप को जब्त किया है. शराब की बोतलों को एक बथान में रखा गया था. जहां से अन्य जगह भेजने की तैयारी चल रही थी. पुलिस अब उस जगह के मालिक के बारे में पता लगा रही है, जहां शराब रखी हुई थी. पिकअप वैन के मालिक के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है.

बतौर एसपी प्रथम दृष्टया इस मामले में एक बड़ा नेटवर्क के हाथ होने की आशंका है. आगे की छानबीन जारी है. जिसकी भी संलिप्तता होगी, उसे जल्द गिरफ्तार किया जाएगा.



[ad_2]

Source