[ad_1]

हत्या के आरोपी (Accused of homicide) ने कहा कि उसके भाई ने उसकी पत्नी की हत्या कर दी जिसे वो बर्दाश्त नहीं कर सका और उसने भी भाई की हत्या कर दी.

सुपौल. चचेरे भाइयों के आपसी विवाद में हुए डबल मर्डर से इलाके में सनसनी फैल गयी. मामले में खास बात ये रही कि हत्या की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी ने पुलिस के आने का इंतजार किया और फिर गिरफ्तारी देकर हत्या की बात कबूल की. मामला सदर थाना के सीमरा गांव का है. घटना के बारे में बताया जा रहा है कि आरोपी वैद्यनाथ सादा की पत्नी का उसके चचेरे भाई से विवाद हुआ था. जिसके बाद उसके चचेरे भाई ने वैद्यनाथ की पत्नी की धारदार हथियार से काट कर ह त्या कर दी. यह बात जब खेत में काम कर रहे उसके पति को पता चली तो उसने भी अपनी पत्नी के हत्यारे को काट दिया और शव के पास बैठ कर रोने लगा. वह तब तक वहां तब तक इंतजार करता रहा जब तक कि पुलिस नहीं आ गई.

मामले के बारे में बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले पड़ोस में एक रिश्तेदार के यहां  श्राद्ध कार्यक्रम था जिसमें वैद्यनाथ सादा और उसकी पत्नी के साथ उसके चचेरे भाई पवन सादा का विवाद हुआ. तब वहां मौजूद लोगो ने शांत करा दिया था. इस बीच एक दिन बैद्यनाथ सादा की पत्नी घर में अकेली थी कि इसी दौरान पवन सादा के साथ उसका फिर विवाद हुआ. इस दौरान आवेश में आकर पवन सादा ने उसकी धारदार हथियार से गला काट कर उसकी हत्या कर दी.

यह बात जैसे ही खेत पर काम कर रहे बैद्यनाथ सादा को पता चली तो वो दौड़ते हुए आया और पत्नी का शव देखने के बाद बौखला गया. जिसके बाद पवन सादा का भी उसने गला काट कर हत्या कर दी. खास बात यह रही कि वो हत्या कर तनिक भी घबरा कर भागा नहीं, वो अपनी पत्नी के शव के पास बैठकर रोता रहा और उसके सामने उसकी पत्नी के हत्यारे की लाश पड़ी थी.

आरोपी  ने कहा कि उसके भाई ने उसकी पत्नी की हत्या कर दी जिसे वो बर्दाश्त नहीं कर सका और उसने भी भाई की हत्या कर दी. घटना के बाद घटना स्थल पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई में जुट गयी. पुलिस ने हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया. डीएसपी विद्यासागर ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है.



[ad_2]

Source