[ad_1]

SSR Death Case: सिद्धार्थ पिठानी (Siddharth Pithani) ने मुंबई पुलिस को एक ईमेल लिखकर यह जानकारी दी है कि उन पर रिया चक्रवर्ती के खिलाफ बयान दिए जाने को लेकर सुशांत के परिवार वालों की तरफ से दबाव बनाया जा रहा है,

पटना. सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) मौत मामले में लगातार हो रहे नए खुलासे के बाद इस केस की जांच की दिशा भी बदल गई है. बॉलीवुड में नेपोटिज्म (भाई-भतीजाबाद) की बहस से निकलकर अब यह गहरी साजिश की ओर इशारा कर रही है. इसी क्रम में पटना पुलिस सुशांत राजपूत के रूम पार्टनर सिद्धार्थ पिठानी (Siddharth Pithani) से शुक्रवार को पूछताछ कर सकती है. मिली जानकारी के अनुसार, बिहार पुलिस टीम दिवेश सावंत से भी पूछताछ कर सकती है. बता दें कि दिवेश सुशांत का स्टाफ था, जिसे रिया चक्रवर्ती (Rhea chakraborty) ने रखवाया था. इस बीच, खबर ये भी है कि सुशांत के बैंक डिटेल्स के आधार पर पटना पुलिस 50 से अधिक सवाल तैयार कर रही है, जो रिया चक्रवर्ती और उसके भाई से पूछे जाएंगे.

बता दें कि इससे पहले सुशांत सिंह राजपूत के क्रिएटिव मैनेजर सिद्धार्थ पिठानी ने मुंबई पुलिस को एक ईमेल लिखकर यह जानकारी दी है कि उन पर रिया चक्रवर्ती के खिलाफ बयान दिए जाने को लेकर सुशांत के परिवार वालों की तरफ से दबाव बनाया जा रहा है, जबकि वह इस बारे में कुछ नहीं जानते हैं.

सिद्धार्थ ने मुंबई पुलिस को ईमेल भेजते हुए बताया, 22 जुलाई को मेरे पास सुशांत के परिवार से ओपी सिंह, मीतू सिंह और एक अनजान नंबर से कांफ्रेंस कॉल आया, जहां मुझसे रिया चक्रवर्ती और जब सुशांत के साथ वह माउंट ब्लैंक में रह रही थीं तो उनके खर्चों के बारे में पूछा गया. फिर 27 जुलाई को मेरे पास एक और अनजान नंबर से ओपी सिंह का फोन आया और उन्होंने मुझसे रिया चक्रवर्ती के खिलाफ बिहार पुलिस को बयान देने के लिए कहा.

सिद्धार्थ पिठानी द्वारा मुंबई पुलिस को लिखे गए लेटर की कॉपी.

सिद्धार्थ पिठानी ने कहा कि मुझसे कहा गया था कि मेरे पास एक कॉल आएगा, उसके बाद मेरे पास एक अनजान नंबर से कॉल भी आया, लेकिन 40 सेकेंड के बाद वह कॉल कट गया और कोई बयान दर्ज नहीं हुआ था. सिद्धार्थ ने बताया कि उनपर रिया के खिलाफ वैसे बयान देने के लिए दवाब बनाया जा रहा है, जिसकी उन्‍हें जानकारी ही नहीं है.



[ad_2]

Source