[ad_1]

सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान (Disha Salian) ने eight जून को मुंबई के मलाड में स्थित एक ऊंची इमारत से कूद कर कथित तौर पर आत्महत्या (Suicide) कर ली थी.

मुंबई. एक्टर सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस (Sushant Singh Rajput Suicide Case) की जांच के लिए मुंबई पहुंची बिहार पुलिस (Bihar Police) अब उनकी पूर्व प्रबंधक दिशा सालियान (Disha Salian) की कथित आत्महत्या मामले की भी जांच करेगी. एक पुलिस अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि पुलिस दल राजपूत के मित्र और क्रिएटिव कंटेन्ट मैनेजर सिद्धार्थ पिठानी (Siddharth Pithani) से भी पूछताछ करेगा.

सुशांत का शव 14 जून को बांद्रा स्थित उनके अपार्टमेंट में फंदे से लटका पाया गया था. मुंबई पुलिस ने अब तक लगभग 40 लोगों के बयान दर्ज किए हैं, जिनमें राजपूत के परिवार, उनके रसोइए और फिल्म उद्योग के लोग शामिल हैं. बिहार पुलिस राजूपत के पिता की ओर से पटना में दर्ज कराए गए ‘अत्महत्या के लिए उकसाने’ के मामले की अलग से जांच कर रही है.

पुलिस महानिरीक्षक (पटना जोन) संजय सिंह ने कहा, ‘हम सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या मामले में उनकी पूर्व प्रबंधक दिशा सालियान की आत्महत्या मामले की भी जांच करने जा रही है और हम उनके दोस्त सिद्धार्थ पिठानी से भी पूछताछ करेंगे, जो एक साल से उनके साथ रह रहे थे.’

और लोगों से भी की जाएगी पूछताछउन्होंने कहा, ‘हमारे अधिकारी इस मामले से जुड़े सभी संभावित स्थानों पर जा रहे हैं. वे राजपूत के घर पर भी गए थे. आने वाले दिनों में इस मामले में और लोगों से पूछताछ की जाएगी.’ गौरतलब है कि सालियान ने आठ जून को यहां मलाड में स्थित एक ऊंची इमारत से कूद कर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली थी. राजपूत के अलावा सालियान ने भारती सिंह, रिया चक्रवर्ती और वरुण शर्मा जैसे कलाकारों के काम का भी प्रबंधन किया था. इस मामले में पिठानी ने मुंबई पुलिस को एक ईमेल भेजकर आरोप लगाया है कि राजपूत के परिजनों ने उससे रिया चक्रवर्ती के खिलाफ बयान देने को कहा है.

मुंबई पुलिस से जांच से संबंधित दस्तावेज देने का किया अनुरोध
अब तक बिहार पुलिस ने राजपूत की मौत के मामले में 10 लोगों के बयान दर्ज किए हैं. बिहार पुलिस की चार सदस्यीय टीम ने मुंबई पुलिस से जांच से संबंधित सभी दस्तावेज देने का अनुरोध किया है, जिसमें फॉरेंसिक जांच रिपोर्ट, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और संबंधित सीसीटीवी फुटेज शामिल है. बिहार पुलिस ने उन सभी लोगों का विवरण भी मांगा है जिनसे मुंबई पुलिस ने पूछताछ की और उसमें उन्होंने क्या बयान दिए.

इन धाराओं में रिया चक्रवर्ती समेत 6 अन्य लोगों पर दर्ज है केस

राजपूत के पिता के.के. सिंह (74) ने 28 जुलाई को पटना में रिया चक्रवर्ती, उनके परिवार के सदस्यों सहित छह अन्य लोगों के खिलाफ उनके बेटे को कथित रूप से आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कराया. इन सभी के खिलाफ पटना में पुलिस ने भादंसं की धाराओं 341, 342 (आपराधिक तरीके से बंधक बनाना), 380 (जिस घर में रहें, वहां चोरी करना), 406 (आपराधिक विश्वासघात), 420 (धोखाधड़ी) और 306 (आत्महत्या के लिए उकसाना) में मामला दर्ज किया है. सिंह ने टीवी एवं फिल्म अभिनेत्री चक्रवर्ती पर आरोप लगाया कि उसने अपना करियर संवारने के लिए मई 2019 में सुशांत से दोस्ती की थी.



[ad_2]

Source