[ad_1]

एसपी विनय तिवारी (SP Vinay Tiwari) काे आईपीएस मेस में भी जगह नहीं दी गई. उन्हाेंने रविवार काे पहुंचते ही जांच शुरू कर दी थी. इसी बीच मुंबई में उन्हें 14 दिनाें के लिए क्वारेंटाइन कर दिया गया.

मुंबई. फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या (Sushant Singh Rajput Suicide) मामले की जांच करने मुंबई पहुंचे पटना के सिटी एसपी सेंट्रल विनय तिवारी (Vinay Tiwari) काे काेराेना वायरस का बहाना बनाकर क्वारेंटाइन (Quarantine) कर दिया गया है. बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) द्वार विनय तिवारी को रविवार रात को काेराेना वायरस के नाम पर जबरदस्ती 14 दिन के लिए क्वारेंटाइन किया गया है. हालांकि, मुंबई एयरपाेर्ट से निकलने के बाद उन्हाेंने मीडिया से बातचीत भी की. डीजीपी गुप्तेशवर पांडेय ने बताया कि उन्हें भी सूचना मिली है कि सिटी एसपी काे मुंबई में क्वारेंटाइन कर कर दिया गया है. उन्होंने कहा कि साेमवार काे इस बाबत महाराषट्र के डीजीपी से बात करेंगे.

सूत्राें के अनुसार, विनय तिवारी काे आईपीएस मेस में भी जगह नहीं दी गई. उन्हाेंने रविवार काे पहुंचते ही जांच शुरू कर दी थी. इसी बीच मुंबई में उन्हें 14 दिनाें के लिए क्वारेंटाइन कर दिया गया. सबसे बड़ा सवाल यह है कि सिटी एसपी से पहले पटना के इंस्पेक्टर और दारोगा रैंक के चार अफसर एक सप्ताह से वहां पहुंचे हुए हैं. वे दिन के उजाले में थानाें में घूम रहे हैं. इस केस से जुड़े लाेगाें से पूछताछ कर रहे हैं. उन्हें क्याें नहीं क्वारेंटाइन किया गया. यही नहीं स्पाइसजेट की उस फ्लाइट से सिटी एसपी के अलावा पटना से करीब 100 लाेग मुंबई गए, उन्हें क्याें नहीं क्वारेंटाइन किया गया.मुंबई पुलिस और वहां का सिस्टम हिल गया है
दरअसल, सिटी एसपी काे मुंबंई के सीपी व डीसीपी से मिलकर इस केस की जानकारी लेने के लिए भेजा गया था. इससे मुंबई पुलिस परेशान हाे गई और रात में उन्हें क्वारेंटाइन कर दिया गया.वे फिलहाल गोरेगाव के गेस्ट हाउस में ठहरे हुए हैं. वहीं, बीएमसी की इस हरकत ने हर किसी को हैरान कर दिया है. सुशांत की मौत और उसके पीछे रची गई साजिशों को लेकर लगाए जा रहे कयासों को और भी पुख्ता कर दिया है. अब यह बात सही लगने लगी है कि पर्दे के पीछे से कोई बड़ा खेल खेल गया है. साजिश में शामिल बड़े लोगों को बचाने की कवायद मुंबई पुलिस के साथ ही वहां सरकारी सिस्टम पूरी तरह से लग गया है. जिस तरह से बिहार पुलिस की टीम ने मुंबई जाकर पूरे मामले की तेजी से जांच की और जो ठोस सबूत जुटाए और सुशांत की एक्स मैनेजर दिशा सालियानी के मौत की तफ्तीश की उससे मुंबई पुलिस और वहां का सिस्टम हिल गया है.

सुशांत सिंह मामले की जांच करने पटना से मुंबई भेजा गया था
यही वजह है की IPS विनय तिवारी को सुशांत सिंह मामले की जांच करने पटना से मुंबई भेजा गया था. वहां पहुंचते ही विनय तिवारी ने अपनी टीम के साथ अब तक हुए जांच जानकारी ली. आईपीएस विनय तिवारी आगे कुछ कर पाते कि उसके पहले ही बीएमसी के अधिकारी ने विनय तिवारी को क्वारेंटाइन कर दिया. इस बात की जानकारी बिहार के DGP गुप्तेश्वर पांडेय ने सोशल मीडिया ट्वीटर के माध्यम से लोगों को जानकारी दी. DGP ने कहा है कि IPS अधिकारी विनय तिवारी वहां पुलिस टीम का नेतृत्व करने के लिए आधिकारिक ड्यूटी पर पटना से मुंबई पहुंचे, लेकिन उन्हें सविवार रात 11 बजे BMC अधिकारियों ने जबरन छोड़ दिया. उन्हें अनुरोध के बावजूद IPSMess में आवास उपलब्ध नहीं कराया गया और गोड़ेगाव के एक गेस्ट हाउस में ठहरे हुए है.



[ad_2]

Source