[ad_1]

हापुड़ (Hapur) एसपी संजीव सुमन का कहना है कि कल (मंगलवार) रात eight बजे के बाद युवक किसी को बिना बताये घर से चला गया था. कार के अंदर शराब की बोतलें भी बरामद की गई हैं.

हापुड़. उत्तर प्रदेश के हापुड़ (Hapur) जनपद के सिंभावली थाना क्षेत्र में औरंगाबाद गांव के पास सुनसान इलाके में एक 20 वर्षीय युवक की कार के अंदर ही हत्या (Murder) कर दी गई. युवक की लाश (Deadbody) कार में ड्राइवर सीट पर मिली. युवक की गर्दन को सीट से बांधा गया था और गर्दन पर धारदार हथियार से गला रेतने के निशान भी मिले हैं. सुबह ग्रामीणों ने कार के अंदर युवक की लाश होने की खबर पुलिस को दी. हापुड़ एसपी घटनास्थल पर पहुंचे. युवक की पहचान गाजियाबाद (Ghaziabad) निवासी ऋषभ तोमर के रूप में हुई है.

पुलिस जांच में पता चला कि युवक कल रात से अपने घर से गायब था और गाजियाबाद से करीब 50 किलोमीटर दूर युवक की लाश कार के अंदर से बरामद हुई है. फिलहाल पुलिस ने परिजनों से संपर्क कर युवक की मौत की जानकारी दे दी है. शुरूआत में पुलिस युवक के दोस्तों पर शक जाहिर कर रही है.

रात eight बिना किसी को बताए घर से निकला युवक

हापुड़ एसपी संजीव सुमन का कहना है कि कल (मंगलवार) रात eight बजे के बाद युवक किसी को बिना बताये घर से चला गया था. कार के अंदर शराब की बोतलें भी बरामद की गई हैं. आशंका जताई जा रही है कि शराब पीने के बाद दोस्तों से किसी बात पर कहासुनी हुई होगी, जिसके बाद दोस्तों ने युवक की गला रेतकर हत्या कर दी. घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है और साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं.

murder hapur ghaziabad

बरामद वोटर ड्राइविंग लाइसेंस और आधार कार्ड

गाजियाबाद से 50 किलोमीटर दूर कैसे पहुंचा ऋषभ?

पुलिस के लिए सबसे बड़ा सवाल यह है कि गाजियाबाद से करीब 50 किलोमीटर दूर ऋषभ क्यों आया? क्या दोस्तों में किसी बात को लेकर अनबन चल रही थी? गाड़ी में शराब की बोतल और चाउमीन मिलने के बाद पुलिस दोस्तों पर ही शराब पार्टी के बाद हत्या करने का शक जाहिर कर रही है. फिलहाल हापुड़ पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच में जुटी है.



[ad_2]

Source