[ad_1]

Vikas Dubey Arrested: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विकास दुबे की उज्जैन से गिरफ्तारी के मामले पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से फोन पर चर्चा की है.

उज्जैन. उत्तर प्रदेश के कानपुर शहर में चौबेपुर के विकरू गांव में eight पुलिसकर्मियों की शहादत का मास्टरमाइंड विकास दुबे (Vikas Dubey) उज्जैन के महाकाल मंदिर (Mahakal Temple) से गिरफ्तार कर लिया गया है. यूपी के अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी ने इस बात की आधिकारिक पुष्टि कर दी है कि वह गिरफ्तार हो चुका है. महाकाल मंदिर थाने में विकास दुबे ने सरेंडर किया है. अब यूपी पुलिस की एक टीम भी उज्जैन रवाना हो चुकी है. बता दें कि बुधवार को वह फरीदाबाद में देखा गया था, लेकिन वह कैसे उज्जैन पहुंचा, इस बात की पूछताछ की जा रही है.

वहीं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विकास दुबे की उज्जैन से गिरफ्तारी के मामले पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से फोन पर चर्चा की है. मध्य प्रदेश पुलिस, विकास दुबे को यूपी पुलिस को हैंड ओवर करेगी.

महाकाल मंदिर पहुंचकर चिल्लाने लगा मैं हूं विकास दुबे
जानकारी के मुताबिक वह उज्जैन के महाकाल मंदिर में पहुंचकर खुद को विकास दुबे कहकर चिल्लाने लगा. इसके बाद वहां मौजूद पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया और फ्रीगंज थाने ले गई. इसके बाद यूपी पुलिस को इसकी जानकारी दी गई. उसकी गिरफ़्तारी की एक फोटो भी यूपी पुलिस के पास भेजी गई, जिसके बाद पुष्टि हुई की वही विकास दुबे है.



[ad_2]

Source