[ad_1]

बॉलीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) व उनके बेटे अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) की कोरोना (Corona Positive) टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद देश भर के नामचीन हस्तियां उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं. अमिताभ बच्चन व अभिषेक बच्चन मुंबई के नानावटी अस्पताल में भर्ती हैं.

लखनऊ. सदी के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) और उनके बेटे अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) के कोरोना संक्रमित (Corona Positive) पाए जाने के बाद देश भर में दुआओं का दौर जारी है. इसी क्रम में समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने भी उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की है. अखिलेश यादव ने ट्वीट का लिखा कि प्रार्थना करता हूं कि अमिताभ बच्चन जी जल्द जल्द ठीक हों.

मुंबई के नानावटी अस्पताल में भर्ती 

गौरतलब है कि बॉलीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन व उनके बेटे की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद देश भर के नामचीन हस्तियां उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं. अमिताभ बच्चन व अभिषेक बच्चन मुंबई के नानावटी अस्पताल में भर्ती हैं. डॉक्टरों के मुताबिक दोनों में ही कोरोना के बेहद मामूली लक्षण हैं. दोनों ही स्वस्थ्य हैं. आज दोपहर को दोनों की दूसरी कोरोना टेस्ट रिपोर्ट आएगी.

एंटीजन टेस्ट से मिली जानकारी

दोनों में जैसे ही कोरोना के मामूली लक्षण दिखे तभी दोनों ने अपना टेस्ट करा लिया. अभिषेक और अमिताभ बच्चन का एंटीजन टेस्ट हुआ है जिसे तुरंत जानकारी मिल गई की वो कोरोना संक्रमित हैं. जबकि अन्य परिवार के सदस्यों का कोरोना टेस्ट नेगेटिव आया है. इसके बाद ऐश्वर्या, जया बच्चन और आराध्या का स्वाब टेस्ट लिया गया. अस्पताल के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दोनों ही बच्चन्स इस वक्त स्थिर बने हुए हैं. दोनों को लेकर कोई घबराने वाली बात नहीं है. दोनों के ही दूसरे टेस्ट भी कराए जा रहे हैं. जबकि बच्चन के बंगले को पूरी तरह से सैनिटाइज भी किया जा चुका है.



[ad_2]

Source