[ad_1]

गुलदार (Guldar) के आतंक से घबराए हुए लोगों में खासा गुस्सा देखने को मिल रहा है. स्थानीय निवासी आनंद रावत की मांग है कि गुलदार को वन विभाग तुरंत नरभक्षी घोषित करे.

हल्द्वानी. उत्तराखंड के हल्द्वानी (Haldwani) स्थित काठगोदाम (Kathgodam) में गुलदार का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है. शनिवार को गुलदार ने बैराज के पास रहने वाली एक महिला को अपना निवाला बना डाला. पुष्पा देवी नाम की महिला गोला बैराज के ऊपर बने मंदिर में पूजा करने के लिए गई हुई थी. पुष्पा के साथ तीन और महिलाएं भी थीं. लेकिन इसी दौरान पुष्पा देवी पर घात लगाकर बैठे गुलदार ने हमला बोल दिया. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक गुलदार (Guldar) महिला की लाश को घसीटते हुआ अपने साथ लेकर चला गया. जिसे बाद में वन विभाग और पुलिस की टीम ने घटनास्थल से आधे किलोमीटर की दूरी से शव को बरामद किया.

गुलदार के आतंक से घबराए हुए लोगों में खासा गुस्सा देखने को मिल रहा है. स्थानीय निवासी आनंद रावत की मांग है कि गुलदार को वन विभाग तुरंत नरभक्षी घोषित करे. और शिकारियों के माध्यम से गुलदार को मारा जाए,  ताकि इलाके की महिलाओं से लेकर बुजुर्ग और बच्चे तक सुरक्षित रह सकें.

वन विभाग ने दिया भरोसा
घटना के बाद मौके पर पहुंचे इलाके के रेंजर भूपाल सिंह मेहता ने लोगों को आश्वासन दिया कि जल्द ही आला अधिकारियों से बात कर इंसानों पर हमला करने वाले इस गुलदार इंसानी जिंदगी के लिए खतरनाक घोषित किया जाएगा. अब इलाके में शिकारी गश्त करेंगे और इंसानी जिंदगी के लिए खतरनाक इस गुलदार को पहचान के बाद मार गिराया जाएगा. हालांकि, रेंजर ने दावा किया कि उन्होंने 23 जून की घटना के बाद इलाके में तीन पिंजरे लगाए हुए हैं लेकिन अभी तक गुलदार पकड़ में नहीं आ सका है. लेकिन दूसरी घटना के बाद वन विभाग और जरूरी कदम उठाने जा रहा है.23 जून को एक महिला को निवाला बना चुका है
23 जून को गुलदार ने काठगोदाम से सटे सोनकोट गांव में भी एक महिला को अपना निवाला बनाया था. शनिवार को हुई घटना और 23 जून को हुई घटना एक दूसरे से मिलती जुलती है. दोनों घटना स्थलों का फासला भी तकरीबन आधे किलोमीटर का है. इसलिए लोग दहशत में हैं. हल्द्वानी और उसके आसपास के इलाकों में पिछले एक महीने से गुलदार की दस्तक देखी जा रही है. अक्सर गुलदार रिहायशी इलाकों में चहल कदमी करता हुआ दिख रहा है, जिसके कारण लोग शाम होते ही लोग घरों के भीतर दुबकने को मजबूर हैं.



[ad_2]

Source