[ad_1]

रिपोर्ट के मुताबिक बनियापुर में जब एक शख्स के घर के आंगन में नाग-नागिन का जोड़ा अठखेलियां करता नजर आया तो इस नजारे को देख कर पहले तो घर वाले डर गए लेकिन बाद में उन्होंने कैमरे से इसका वीडियो रिकॉर्ड कर लिया.

छपरा. जनपद के घर में उस समय सनसनी फ़ैल गई जब घर के आंगन में करैत सांप (Common krait) का एक जोड़ा नृत्य करता नजर आया. नाग-नागिन के इस प्रेमालाप को देख कर घर वालों को तो मानों सांप ही सूंघ गया. फिर जैसे-तैसे संभले तो नाग-नागिन (Naag Nagin) की इन अठखेलियों का वीडियो बना डाला. अब ये वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल हो गया है.

घर के आंगन में नाग-नागिन की अठखेलियां
सावन का महीना यूं तो नाग प्रजाति के प्रजनन काल का सबसे उपयुक्त समय माना जाता है. लेकिन घर के आंगन में नाग-नागिन के मिलन का ये नजारा ही अलग था. ये वीडियो छपरा जनपद के बनियापुर इलाके का बताया जा रहा है. लगभग 5 से 6 फुट लंबा नाग-नागिन का ये जोड़ा करैत प्रजाति का बताया जा रहा है जिनकी गिनती बेहद जहरीले सांपों में होती है.ये भी पढ़ें- COVID-19 Effect: गोपालगंज के एक ही गांव से उठे तीन मजदूरों के शव, सभी की आंखें हुईं नम

रिपोर्ट के मुताबिक बनियापुर में जब एक शख्स के घर के आंगन में नाग-नागिन का जोड़ा अठखेलियां करता नजर आया तो इस नजारे को देख कर पहले तो घर वाले डर गए लेकिन बाद में उन्होंने कैमरे से इसका वीडियो रिकॉर्ड कर लिया. अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. नाग-नागिन के मिलन के इस वीडियो को लोग खूब शेयर कर रहे हैं. बताया जा रहा है कि नाग-नागिन का ये जोड़ा अपने में ही मस्त रहा और घर वालों को बिना सताए चुप-चाप चला गया.



[ad_2]

Source