[ad_1]

उत्तराखंड (Uttarakhand) के चमोली (Chamoli) में मानसून में प्राकृतिक आपदाओं के मामले भी सामने आने लगे हैं. चमोली के पीपलकोटी के पास भूस्खलन हो गया है.

चमोली. उत्तराखंड (Uttarakhand) के चमोली (Chamoli) में मानसून में प्राकृतिक आपदाओं के मामले भी सामने आने लगे हैं. चमोली के पीपलकोटी के पास भूस्खलन हो गया है. इसके कारण नेशनल हाईवे 07 को बंद कर दिया गया है. इस बीच लोगों की लापरवाही भी देखने को मिली. लोग जान जोखिम में डालकर ढहते पहाड़ का नजारा देखते और वीडियो बनाते नजर आए. इसका वीडियो भी मीडिया में वायरल हो रहा है. इधर, मौसम विभाग ने उत्तराखंड में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग ने बारिश का अनुमान लगाया है.

न्यूज एजेंसी एएनआई ने एक ट्वीट किया है, जिसमें भूस्खलन का वीडियो भी शेयर किया गया है. इस वीडियो में पहाड़ को टूटकर सड़क पर गिरते हुए देखा जा सकता है. इस कारण राष्ट्रीय राजमार्ग पर आवागमन बाधित हो गया है.

मौसम विभाग का अलर्ट जारी

मौसम विभाग के मुताबिक उत्तराखंड में अगले 72 घंटे तक काफी अलर्ट रहने की आवश्यकता है. क्योंकि प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में भारी बारिश (Heavy Rain) की चेतावनी मौसम विज्ञान केंद्र (Meteorology Department) ने जारी की है. मौसम विभाग के मुताबिक 21 जुलाई से 23 जुलाई तक प्रदेश में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है.

उत्तराखंड मौसम विज्ञान केंद्र ने प्रदेश के 5 जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है, जिसमें उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, पिथौरागढ़ शामिल है. यहां भारी बारिश का अनुमान लगाया गया है. मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह के मुताबिक उत्तराखंड के हिमालयी क्षेत्रों में 20 जुलाई से 24 जुलाई तक खूब बारिश होगी. लेकिन उत्तराखंड के 5 जिलों में 21 जुलाई से 23 जुलाई तक भारी से भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है. जबकि देहरादून, हरिद्वार, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, अल्मोड़ा जिलों के लिए अगले 72 घंटों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है.



[ad_2]

Source