[ad_1]

मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) के अनुसार सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत (CM Trivendra Singh Rawat) ने अल्फाबेट के सीईओ सुंदर पिचाई (CEO Sundar Pichai) को पत्र लिख कर उत्तराखंड में आईटी के क्षेत्र में निवेश करने का अनुरोध किया है. इसके लिए उन्होंने गूगल को हर तरह की मदद उपलब्ध कराने का भरोसा दिया है

देहरादून. उत्तराखंड (Uttarakhand) के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत (CM Trivendra Singh Rawat) प्रदेश को आईटी हब (IT Hub) के रूप में विकसित करना चाहते हैं. इस सिलसिले में उन्होंने सर्च इंजन गूगल (Google) की पैरेंट कंपनी अल्फाबेट (Alphabet) को चिट्ठी लिख कर राज्य में निवेश की संभावनाओं पर विचार करने का आग्रह किया है.

न्यूज़ एजेंसी एएनआई के अनुसार सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अल्फाबेट के सीईओ सुंदर पिचाई (CEO Sundar Pichai) से उत्तराखंड में आईटी के क्षेत्र में निवेश करने का अनुरोध किया है.  मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार सीएम रावत ने गूगल को इसके लिए हर तरह की मदद उपलब्ध कराने का भरोसा दिया है.

भारत में 5-7 वर्षों में 10 अरब डॉलर का निवेश करेगा गूगल

बता दें कि 13 जुलाई को गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए लंबी बैठक की थी. गूगल भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था को गति देने में मदद देने के लिए आने वाले वर्षों में भारत में 10 अरब डॉलर का निवेश करेगा.

सुंदर पिचाई ने छठे गूगल फॉर इंडिया कार्यक्रम में भारत में 75,000 करोड़ रुपये निवेश करने की बात कही थी. उन्होंने कहा था, ‘डिजिटल अर्थव्यवस्था को गति देने के लिए गूगल अगले पांच से सात वर्षों में 75 हजार करोड़ रुपये निवेश करेगा. इकोसिस्टम इन्वेस्टमेंट्स में ये निवेश इक्विटी इन्वेस्टमेंट, पार्टनरशिप और ऑपरेशनल इंफ्रास्ट्रक्चर का मिस्क्चर होगा.’

इसके अलावा गूगल की तरफ से भारत में एक मिलियन अमेरिकी डॉलर का निवेश डिजिटल शिक्षा और टीजर को शिक्षित करने का काम किया जाएगा.



[ad_2]

Source