[ad_1]

एटा (Etah) में अवागढ़ थाना प्रभारी के के बालियान का कहना है कि दोनों पति-पत्नी के बीच कल देर रात झगड़ा होने की बात पता चली है, जिसके बाद आज सुबह दोनों का शव पेड़ से लटका हुआ बरामद किया है. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

एटा. उत्तर प्रदेश के एटा (Etah) जनपद के अवागढ़ थाना क्षेत्र में खेत में नवविवाहित दंपति (Newly Married Couple) का शव (Deadbody) मिलने से हड़कंप मच गया. दोनों का शव पेड़ पर लटका मिला. मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस हत्या और आत्महत्या (Murder or Suicide) के बीच की गुत्थी को सुलझाने में जुटी है.

शव मिलने के बाद हड़कंप

जनपद एटा के अवागढ़ थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. अवागढ़ थाना क्षेत्र के नगला भूरा में नवविवाहित दंपत्ति के शव पेड़ पर लटके मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया. घटना की सूचना के बाद ग्रामीण घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े. ग्रामीणों के मुताबिक 21 वर्षीय संतोष और 20 वर्षीय उसकी पत्नी शिवानी का शव खेत पर पेड़ पर लटका मिला.

परिजनों ने जताई हत्या की आशंकाइस मामले में परिजनों ने हत्या कर शव लटकाए जाने की आशंका जताई है. घटना की सूचना स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को दी गई. भारी पुलिस बल के साथ पुलिस के आला अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंच गए. पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस हत्या या आत्महत्या की गुत्थी को सुलझाने में जुटी है.

कारण अभी स्पष्ट नहीं, जांच जारी

हालांकि अभी हत्या आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है. पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच पड़ताल कर रही है. पूरे मामले में थाना प्रभारी के के बालियान का कहना है कि दोनों पति-पत्नी के बीच कल देर रात झगड़ा होने की बात पता चली है, जिसके बाद आज सुबह दोनों का शव पेड़ से लटका हुआ बरामद किया है. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पूरे मामले की जांच की जा रही है.



[ad_2]

Source