
बेंगलुरू:
कर्नाटक सरकार ने कोरोना के नए स्वरूप (स्ट्रेन) के संक्रमण को काबू करने के लिए एहतियातन लगाए गए नाइट कर्फ्यू को वापस ले लिया है. बुधवार को ही सरकार ने एक जनवरी तक रात में 11 बजे से सुबह पांच बजे तक कर्फ्यू लागू करने का फैसला किया था.
बुधवार को स्वास्थ्य मंत्री के सुधाकर ने कोविड-19 के लिए राज्य की तकनीकी सलाहकार समिति (टीएसी) के सदस्यों और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की थी जिसके बाद मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने बुधवार रात से ही दो जनवरी तक कर्फ्यू लगाने व इसकी अवधि रात 10 बजे से सुबह छह बजे रखने की घोषणा की थी.

