[ad_1]

एसटीएफ के इनपुट के बाद चंदौली पुलिस (Chandauli Police) कानपुर कांड के आरोपी विकास दुबे (Vikas Dubey)और उसके परिवार को तलाशने के लिए सघन चेकिंग कर रही है. जबकि यूपी और बिहार बॉर्डर पर खास नजर रखी जा रही है.

चंदौली. कानपुर कांड के आरोपी विकास दुबे (Vikas Dubey)और उसके परिवार के फरारी के बाद मिले इनपुट के बाद चंदौली पुलिस (Chandauli Police) ने चेकिंग अभियान शुरू कर दिया है. एसटीएफ (Special Task Force) के इनपुट के से ही चेकिंग अभियान शुरू हुआ है. यही वजह है कि उत्‍तर प्रदेश और बिहार बॉर्डर (UP and Bihar Border) पर पुलिस मुस्तैद हो गयी है, तो बिहार जाने वाले वाहनों की भी सघन चेकिंग की जा रही है. जबकि गैंगस्टर विकास दुबे और उसकी पत्नी सहित वांछितों के पोस्टर भी जगह जगह चिपकाए गए हैं. इसके अलावा बॉर्डर इलाके के साथ तमाम थाना और कोतवाली को 24 घंटे चौकन्ना रहने के आदेश दिए गए हैं.

विकास दुबे की पत्नी और बेटे को फरार कराने में कारोबारी का हाथ
कानपुर एनकाउंटर कांड को अंजाम देने के बाद विकास दुबे की पत्नी रिचा दुबे और बेटे को फरार कराने में कारोबारी जय बाजपेई की भूमिका सामने आ रही है. आशंका है कि उसने गाड़ी उपलब्ध करवाकर दोनों को लखनऊ से चंदौली पहुंचाया. एसटीएफ की पूछताछ में इस संबंध में अहम जानकारी व साक्ष्य मिले हैं. जबकि जय बाजपेई से एसटीएफ की चार दिन से पूछताछ जारी है.
रिपोर्ट की मानें तो चंदौली पुलिस को एसटीएफ की तरफ से यह इनपुट मिला था कि विकास दुबे का परिवार चंदौली की तरफ रावाना हुआ है जिसके बाद से ही बॉर्डर एरिया में सघन चेंकिग चलाई जा रही है. इसके अलावा लगातार औचक चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है.

विकास दुबे , Vikas Dubey, चंदौली पुलिस, Chandauli Police

एसपी चंदौली की मानें तो घटना के बाद से ही तमाम बॉर्डर जिले में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है.

चंदौली ने किया ये काम
एसपी चंदौली की मानें तो घटना के बाद से ही तमाम बॉर्डर जिले में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है. इसी को देखते हुए उत्‍तर प्रदेश और बिहार बॉर्डर के इलाके में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है. जबकि विकास दुबे और उसकी पत्‍नी के अलावा उसके साथियों की फोटो को जगह जगह चस्पा किया गया, ताकि वह किसी भी हाल में बचकर ना निकल सके. यही नहीं, पुलिस ने आम लोगों के साथ ट्रक चालकों को भीगैंगस्‍टर विकास दुबे और उसके साथियों के पोस्‍टर वितरित किए हैं. हालांकि विकास और उसके साथियों की चंदौली तक पहुंचने की कोई पुष्टि नहीं हुई है.



[ad_2]

Source