[ad_1]

कानपुर (Kanpur) हमले में घायल अजय कश्यप ने कहा कि विकास दुबे (Vikas Dubey) की जल्द से जल्द फांसी हो और इसके और भी साथी जल्द पकड़े जाएं. यही हमारे शहीद साथियों को सच्ची श्रद्धांजलि होगी.

बुलंदशहर. उत्तर प्रदेश के कानपुर कांड (Kanpur Shootout) में दुर्दांत अपराधी विकास दुबे की गिरफ्तारी के बाद लोगों की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं. इस हमले में घायल होने वाले सिपाही अजय कश्यप (Constable Ajay Kashyap) का कहना है कि विकास दुबे को जल्द से जल्द फांसी हो ताकि उसके शहीद साथियों को सच्ची श्रद्धांजलि दी जा सके.

अजय कश्यप ने कहा कि विकास दुबे की गिरफ्तारी पर उन्हें खुशी है लेकिन वह इसे जाहिर नहीं कर सकते क्योंकि इसने हमारे साथियों के साथ बहुत बबर्रता की थी. इसे जल्द से जल्द फांसी हो और इसके और भी साथी जल्द पकड़े जाएं. यही हमारे शहीद साथियों को सच्ची श्रद्धांजलि होगी.

बता दें अजय कश्यप भी इस हमले में घायल हो गए थे. फिलहाल वे अपने घर बुलंदशहर में हैं. घायल सिपाही ने विकास पर कड़ी कार्रवाई की सरकार से मांग की है.

शहीद के पिता ने लगाए गंभीर आरोपवहीं प्रतापगढ़ (Pratapgarh) के शहीद सब-इंस्पेक्टर अनूप सिंह के पिता रमेश बहादुर ने यूपी पुलिस और सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं. नाटकीय अंदाज में विकास दुबे की गिरफ़्तारी पर रमेश बहादुर ने कहा कि उसका एनकाउंटर होना चाहिए. आखिर यूपी पुलिस उसे क्यों नहीं गिरफ्तार कर पाई. सब मिले हुए हैं और उसे राजनीतिक संरक्षण मिला हुआ है.

यूपी पुलिस पूरी तरह से फेल

यूपी पुलिस से शहीद सब-इंस्पेक्टर के नाराज पिता ने न्यूज18 से बातचीत में कहा कि जिस तरह से आठ बेटों की हत्या हुई वैसे ही इस अपराधी की भी हत्या होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि यूपी की पुलिस विकास दुबे को क्यों नही गिरफ्तार कर पाई. सीमा सील होने के बाद भी मध्य प्रदेश कैसे पहुंचा विकास? पुलिस अपराधियों से मिली हुई है. उत्तर प्रदेश की पुलिस पूरी तरह से फेल हो गयी. अपराधी विकास दुबे को राजनीतिक संरक्षण मिला.

शहीद के पिता ने कहा कि बहुत शर्म की बात है अगर ऐसे अपराधी देश में जिंदा रहेंगे तो और भी बेटे भी शहीद होंगे. ऐसे अपराधी का तो इनकाउंटर होना चाहिए. रमेश बहादुर ने कहा कि यह बहुत ही दुखद है कि ऐसे अपराधी का सहयोग दिया जा रहा है.



[ad_2]

Source