[ad_1]
नाटकीय अंदाज में विकास दुबे (Vikas Dubey) की गिरफ़्तारी पर रमेश बहादुर (Ramesh Bahadur) ने कहा कि उसका एनकाउंटर होना चाहिए. आखिर यूपी पुलिस उसे क्यों नहीं गिरफ्तार कर पाई. सब मिले हुए हैं और उसे राजनीतिक संरक्षण मिला हुआ है.
यूपी पुलिस पूरी तरह से फेल
यूपी पुलिस से शहीद सब-इंस्पेक्टर के नाराज पिता ने न्यूज18 से बातचीत में कहा कि जिस तरह से आठ बेटों की हत्या हुई वैसे ही इस अपराधी की भी हत्या होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि यूपी की पुलिस विकास दुबे को क्यों नहीं गिरफ्तार कर पाई. सीमा सील होने के बाद भी मध्य प्रदेश कैसे पहुंचा विकास? पुलिस अपराधियों से मिली हुई है. उत्तर प्रदेश की पुलिस पूरी तरह से फेल हो गई. अपराधी विकास दुबे को राजनीतिक संरक्षण मिला.
शहीद के पिता ने कहा कि बहुत शर्म की बात है अगर ऐसे अपराधी देश में जिंदा रहेंगे तो और भी बेटे भी शहीद होंगे. ऐसे अपराधी का तो एनकाउंटर होना चाहिए. रमेश बहादुर ने कहा कि यह बहुत ही दुखद है कि ऐसे अपराधी का सहयोग किया जा रहा है.
गौरतलब है कि गुरुवार सुबह उज्जैन के महाकाल मंदिर में विकास दुबे ने अपनी गिरफ़्तारी दी. उसकी गिरफ़्तारी के बाद से यूपी में सियासी जंग जारी है. समाजवादी पार्टी और कांग्रेस लगातार सरकार पर हमलावर हैं. दोनों ही पार्टियां सरकार से मांग कर रही हैं कि विकास दुबे ने आत्मसमर्पण किया या गिरफ्तार हुआ, इस बारे में सरकार लोगों को बताए. साथ ही उसकी कॉल डिटेल्स रिकॉर्ड भी सार्वजनिक की जाए.
[ad_2]
Source

