NDTV News

[ad_1]

डॉ. कफील खान के खिलाफ SC में दाखिल याचिका पर योगी सरकार को झटका, NSA हटाने का किया था विरोध

नई दिल्ली:

डॉ कफील खान की रिहाई के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में डाली गई याचिका पर उत्तर प्रदेश सरकार को झटका लगा है. सुप्रीम कोर्ट ने डॉ कफील खान  को बड़ी राहत देते हुए यूपी सरकार की याचिका को खारिज कर दिया है. यूपी की योगी सरकार ने कफील खान के ऊपर से NSA हटाए जाने और उनकी रिहाई के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट याचिका डाली थी, जिसे शीर्ष अदालत ने गुरुवार को खारिज कर दिया है. 

हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि ‘हाईकोर्ट की टिप्पणी आपराधिक मामलों को प्रभावित नहीं करेगी और मामले खुद की मेरिट के आधार पर तय किए जाएंगे.’

Newsbeep

यूपी सरकार ने डॉ कफील खान के खिलाफ NSA के आरोपों को खारिज किए जाने का विरोध किया था. सरकार की याचिका में कहा गया था कि डा. कफील का ऐसे कई अपराध करने का इतिहास था जिनके कारण अनुशासनात्मक कार्रवाई हुई है. हालांकि, इलाहाबाद कोर्ट ने उन्हें सितंबर महीने में रिहा कर दिया था. वो साढ़े सात महीने से जेल में बंद थे.


 

[ad_2]

Source hyperlink