[ad_1]

आरजेडी के नेता तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) पर हमेशा मुसीबत के समय में बिहार से दूर रहने के आरोप लगते रहे हैं, लेकिन इस बार वह पूरी मुस्‍तैदी के साथ डटे हुए हैं. हालांकि इसे बिहार में होने वाले विधानसभा चुनावों से भी जोड़कर देखा जा रहा है.

पटना. बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) पर हमेशा ये आरोप लगते रहे हैं कि वो आपदा के समय बिहार से गायब रहते हैं. दरअसल ऐसा इसलिए कहा जाता रहा है क्योंकि चाहे बिहार (Bihar) में चमकी बुखार का मामला रहा हो या पिछले साल पटना में बाढ़ का दौर या फिर इस वर्ष कोरोना के शुरुआती दिन, वह (तेजस्वी) बिहार में नहीं रहते और न ही बिहार के लोगों से मिलते थे. इसलिए तेजस्वी को सत्तापक्ष समेत उनकी पार्टी के नेता भी कई बार घेरते रहे हैं. यही नहीं, इसी वजह से उन्हें सिर्फ सोशल मीडिया (Social Media) पर एक्टिव रहने वाला नेता कहा जाने लगा है. यही नहीं, इस दौरान उन्‍होंने सीएम नीतीश कुमार और उनके मंत्रियों पर कोरोना संकट के बीच घरों में रहने का आरोप भी लगाया है.

इस बार बदले बदले नजर आ रहे हैं तेजस्‍वी
इस बार शायद तेजस्वी भी समझ चुके हैं कि बिहार में चुनाव नजदीक है ऐसे में जनता के बीच न जाना उनके और उनकी पार्टी के नुकसानदायक हो सकता है. इसी वजह से तेजस्वी यादव बुधवार सुबह से बिहार के दरभंगा समेत बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर रहे हैं. इस दौरान तेजस्वी का काफिला अलग इलाकों में रुकता है और वे वहां स्थनीय लोगों से बात करते हुए नीतीश सरकार पर जमकर निशाना साधते हैं. ऐसी ही एक तस्वीर दरभंगा में देखने को मिली जब तेजस्वी बाढ़ प्रभावित इलाकों में लोगों से मिल रहे थे. उन्‍हें देख स्थानीय लोग भी कुछ राहत की उम्मीद देख उनके पास आ गए. इस दौरान तेजस्वी ने वहां जुटे लोगों के लिए खाने-पीने का इंतजाम करवाया और खुद सड़क पर लोगों को पूरी सब्जी बांटने लगे. कुछ लोगों को खाना बांटने के बाद तेजस्वी ने कहा कि वे बाकी बचे लोगों के बीच भी खाना बांट दें. इस दौरान तेजस्वी ने नीतीश सरकार पर भी जमकर निशाना साधते हुए कहा कि बिहार में लगातार कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं. नेताओं और पुलिस सभी को कोरोना हो रहा है, लेकिन सरकार को कोई फर्क नहीं पड़ रहा है.

सीएम पर लगाया ये आरोपदरभंगा में बाढ़ पीड़ितों के बीच भोजन वितरण करते नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा. उन्‍होंने कहा कि सीएम और उनके मंत्री सभी अपने घरों में दुबके बैठे हैं. बहरहाल, तेजस्वी गरीबों के बीच दुःख-दर्द बांटने पहुंच रहे हैं और पूरे कोरोना काल में वह जरूरतमंदों की सहायता कर रहे हैं. हालांकि उनकी इस कवायद को बिहार विधानसभा चुनावों को लेकर भी देखा जा रहा है.



[ad_2]

Source