दिल्ली-एनसीआर में बूंदाबांदी से पारा लुढ़का, कोहरा भी छटा, अगले हफ्ते ठंड बढ़ने के आसार

[ad_1]

दिल्ली-एनसीआर में बूंदाबांदी से पारा लुढ़का, कोहरा भी छटा, अगले हफ्ते ठंड बढ़ने के आसार

नई दिल्ली:

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और उससे सटे इलाकों में आज सुबह अहले हल्की बारिश हुई. इससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई है. बारिश की वजह से धुंध और कोहरे में भी कमी आई है. भारतीय मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि दिल्ली और आसपास आज आकाश में बादल छाए रहेंगे और हल्की बूंदाबांदी हो सकती है. मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.

मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर, गाजियाबाद, बुलंदशहर, अलीगढ़, मुरादाबाद, संभल, बदायूं, और रामपुर एवं आसपास के जिलों में अलग-अलग स्थानों पर अगले तीन घंटों में बारिश या  गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं. मौसम विभाग ने बिजली गिरने की भी आशंका जताई है.

Newsbeep



[ad_2]

Source hyperlink