[ad_1]

पटना समाहरणालय में भी कोरोना वायरस (Corona virus) ने दस्तक दे दी है. यहां भी 14 कर्मी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं जिनमें 9 क्लर्क और 5 सुरक्षाकर्मी शामिल हैं.

पटना. बिहार के राजनीतिक व प्रशासनिक महकमे से जुड़े लोगों के कोरोना पॉजिटिव (Corona constructive) होने की खबरें लगातार आ रही हैं. इसी क्रम में प्रदेश के गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव आमिर सुबहानी (Aamir Subhani) भी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं. इसके साथ ही ये भी खबर है कि सूबे के मुख्य सचिव सेल में कोरोना का संक्रमण फैल चुका है. मिली जानकारी के अनुसार सेल के सेल के 5 कर्मी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं.

बता दें कि पटना समाहरणालय में भी कोरोना वायरस ने दस्तक दे दी है. यहां भी  14 कर्मी हुए कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं जिनमें  9 क्लर्क और 5 सुरक्षाकर्मी शामिल हैं. सभी को आइसोलेशन सेंटर भेज दिया गया है. इस बात की पुष्टि डीएम कुमार रवि ने की है.

गौरतलब है कि बिहार में कोरोना के संक्रमण (COVID-19 Crisis) का दौर लगातार भयावह होता जा रहा है. इस कड़ी में बिहार बीजेपी (BJP) के 75 नेता कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) पाए गए हैं. जिन नेताओं को इस बीमारी ने अपनी गिरफ्त में लिया है, उनमें संगठन के महामंत्री नागेंद्र जी, प्रदेश महामंत्री दिनेश कुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश वर्मा, राधा मोहन शर्मा समेत बीजेपी के कई सीनियर लीडर शामिल हैं.

बिहार में संभवतः ऐसा पहली बार देखा जा रहा है कि सियासी गलियारे में इतनी तादाद में कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं. हालांकि प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या 17421 हो चुकी है. जिनमें से 12364 लोग स्वस्थ हो चुके हैं. जबकि 134 लोगों की मौत हो चुकी है. यानी बिहार में अब भी एक्टिव मरीजों की संख्या 4923 है.



[ad_2]

Source