[ad_1]

स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे (Health Minister Mangal Pandey) ने अस्पताल की व्यवस्थाओं पर संतोष जाहिर करते हुए कहा कि जो भी कमियां हैं उसे जल्द दूर कर लिया जाएगा.

पटना. न्यूज़ 18 बिहार पर एनएमसीएच कोविड अस्पताल (NMCH Covid Hospital ) की कुव्यवस्था को प्रमुखता से दिखाए जाने का बड़ा असर सामने आया है. स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे (Health Minister Mangal Pandey) ने आज पटना सिटी का दौरा कर एनएमसीएच पहुंच पीपीई किट (PPE Kit) पहनकर पूरे अस्पताल का निरीक्षण किया. इस मौके पर  स्वास्थ्य मंत्री ने विभिन्न विभागों में घूम-घूमकर भर्ती मरीज और उनके परिजनों से मिलकर जहां अस्पताल प्रशासन द्वारा मिलने वाली सुविधाओं के बारे में विशेष जानकारी प्राप्त की,  वहीं स्वास्थ्य सुविधाओं में बेहतरी को लेकर मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य, अस्पताल के अधीक्षक और सभी विभागों के विभागाध्यक्ष को कई आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए.

इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री ने अस्पताल की व्यवस्थाओं पर संतोष जाहिर करते हुए कहा कि जो भी कमियां हैं उसे जल्द दूर कर लिया जाएगा. स्वास्थ्य मंत्री ने भर्ती मरीज और उनके परिजनों की सुविधाओं को लेकर three दिनों के अंदर अस्पताल में हेल्पडेस्क बनाए जाने की भी घोषणा की. मंगल पांडे ने अस्पताल अधीक्षक को सभी डॉक्टरों की रोस्टर ड्यूटी सुनिश्चित किए जाने का भी निर्देश जारी किया.

निजी अस्पताल प्रबंधन द्वारा कोरोना पीड़ित मरीजों को भर्ती नहीं लिए जाने के संबंध में पूछे जाने पर स्वास्थ्य मंत्री का कहना था कि इसे लेकर आवश्यक दिशा निर्देश जारी कर दिया गया है.उनका कहना था कि दो-तीन दिनों के अंदर सभी चिन्हित निजी नर्सिंग होम में कोविड मरीज भर्ती किए जाएंगे. एनएमसीएच में ऑक्सीजन सिलेंडर की कमी के संबंध में पूछे जाने पर उन्होंने इसे नकारते हुए कहा कि अस्पताल में ऑक्सीजन सिलेंडर की कोई कमी नहीं है.

एनएमसीएच में स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे का घेराव करते अस्पताल कर्मी.

स्वास्थ्य मंत्री ने अस्पताल में अगले दो-तीन दिनों के अंदर ऑक्सीजन पाइप लाइन का विस्तार किए जाने की भी बात दोहराई. कोरोना के मौत के शिकार हुए मरीजों का शव घंटों अस्पताल में पड़े रहने के संबंध में पूछे जाने पर उन्होंने प्रोटोकॉल के तहत 2 से three घंटे के अंदर शव को उठाए जाने की व्यवस्था बहाल किए जाने का भरोसा दिलाया.



[ad_2]

Source