[ad_1]

फिलहाल यह ऐप (Mobile App) महाराष्ट्र, हरियाणा, कर्नाटक सहित देश के सात राज्यों में काम कर रहा है. इन राज्यों में इस ऐप से महिला सुरक्षा (Woman Security) और महिलाओं से जुड़े अपराध पर लगाम लगाने में काफी मदद मिल रही है.

पटना. बिहार में महिलाओं से जुड़े अपराध (Crime) के मामले लगातार सामने आ रहे हैं. इस पर लगाम लगाने के लिए राज्य के एक युवक ने अनोखी पहल की है. इस युवक ने महिला सुरक्षा (Woman Security) को लेकर एक मोबाइल ऐप (Mobile App) बनाया है. फर्स्ट इमीडियेट रिस्पांस (FIR) नाम के इस ऐप को किसी भी एंड्रायड फोन में आसानी से डाउनलोड किया जा सकता है.

इस ऐप की खासियत ये है कि इसमें क्लिक करते ही महिलाएं पुलिस कंट्रोल रूम के संकर्प में आ जाती हैं. जिसके बाद ऐप पुलिस कंट्रोल रूम को आपका लोकेशन, नाम और एड्रेस की जानकारी पहुंचा देता है. इस ऐप में एक बार हेल्प का बटन क्लिक होने के बाद अगर आपका फोन बंद भी हो जाता है, तब भी यह ऐप काम करता रहता है और आपके लोकेशन की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम तक भेजता रहता है.

जल्द ही बिहार में लॉन्च होगा यह ऐप 
जल्द ही यह ऐप बिहार में भी लॉन्च होगा. इसको लेकर बिहार के डीजीपी ने हामी भर दी है. कोरोना महामारी और लॉकडाउन के खत्म होने का इंतजार किया जा रहा है.सात राज्यों में काम कर रहा ऐप 

फिलहाल इस ऐप को महाराष्ट्र, हरियाणा, कर्नाटक सहित सात राज्यों में लॉन्च किया जा चुका है. इन राज्यों में इस ऐप से महिला सुरक्षा और महिलाओं से जुड़े अपराध पर लगाम लगाने में काफी मदद मिल रही है. इसको देखते हुए अब बिहार में भी इसको लॉन्च करने की तैयारी है.



[ad_2]

Source