[ad_1]

इससे पहले सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने विकास दुबे एनकाउंटर को लेकर ट्वीट किया थी. राजभर ने कहा, “जिसका था अंदेशा वहीं हो गया.

लखनऊ. योगी सरकार (Yogi Government) के सहयोगी रह चुके पूर्व मंत्री ओमप्रकाश राजभर (Omprakash Rajbhar) ने योगी सरकार पर निशाना साधा. राजभर ने कानपुर बालिका संरक्षण गृह कांड को लेकर सीएम योग से सवाल पूछा है. राजभर ने ट्वीट में लिखा, ” मा. मुख्यमंत्री योगी जी कानपुर बालिका संरक्षण गृह कांड के गुनाहगारों को सजा कब मिलेगा? चित्रकूट में 12/14 वर्ष के नाबालिग बेटियों को मजदूरी के बदले यौन शोषण करने वाले दरिंदो को सज़ा कब मिलेगा? भाजपा सरकार इस गंभीर मामले को नजरअंदाज क्यों कर रही है?

वहीं राजभर ने अपने ट्वीट में लिखा, “मंचों पर बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का नारा देने वाले सीएम योगी जी व पीएम मोदी जी इन मासूम बेटियों को न्याय दिलाएंगे? इन बच्चीयों के गुनाहगारों को सज़ा कब मिलेगा? यूपी में सैकड़ो घटनाएं पिछड़ों, दलितों, गरीबों के साथ घटी लेकिन न्याय अभी तक नहीं मिल पाया। इनकी आवाज़ क्यो दबा दिया जाता है.

विकास दुबे एनकाउंटर पर खड़ा किया सवाल

इससे पहले सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने विकास दुबे एनकाउंटर को लेकर ट्वीट किया थी. राजभर ने कहा, “जिसका था अंदेशा वहीं हो गया, कानपुर काण्ड का मुख्य आरोपी विकास दुबे अगर मुंह खोलता तो कई बड़े नेता और अफ़सर नहीं रहते अपना मुंह खोलने लायक! कोई तो बड़ा शख़्स है, इसके पीछे जो नहीं चाहता था कि विकास दुबे मजिस्ट्रेट के सामने सच्चाई बताता उससे पहले बंद कर दी गयी वो ज़ुबान. ”

एक ईमानदार अधिकारी चढ़ गई सिस्टम की भेंट?

योगी सरकार के पूर्व मंत्री ओपी राजभर ने बलिया में नगर पंचायत की अधिशासी अधिकारी मणि मंजरी राय आत्महत्या (Suicide) मामले में ट्वीट कर कहा है कि एक ईमानदार अधिकारी चढ़ गई सिस्टम की भेंट? बलिया के मनियर नगर पंचायत में तैनात महिला PCS अधिशासी अधिकारी मणिमंजरी राय ने खुद के खिलाफ हो रहे षड्यंत्र से तंग आकर आत्महत्या करना अत्यंत दुखद है. शोकाकुल परिवार के प्रति मेरी संवेदना है!



[ad_2]

Source