back

[ad_1]

भारत में थमी कोरोना की रफ्तार! 29 दिन में बढ़े आखिरी 10 लाख मरीज़, कुल केस 1 करोड़ पार

देश में कोरोना के रोजाना आने वाले केसों की संख्या में आ रही गिरावट (फाइल फोटो)

नई दिल्ली:

देश में कोरोनावायरस (Coronavirus) के कुल मामले एक करोड़ के पार पहुंच गए हैं. भारत ने 325 दिनों में 1 करोड़ का आंकड़ा पार किया है. इसी साल 30 जनवरी को देश में पहला COVID मामला सामने आया था. आंकड़ों पर गौर किया जाए तो पता चलता है कि देश में कोरोना का कहर तो दिख रहा है, लेकिन कोरोना संक्रमण की रफ्तार धीमी जरूर हुई. आखिरी 10 लाख केस दर्ज होने में 29 दिन का समय लगा. 20 नवंबर को कोरोना के कुल मामले 90 लाख के पार थे. 19 दिसंबर यानी आज संक्रमण के मामले एक करोड़ के ऊपर पहुंच गए. 90 लाख से एक करोड़ (10 लाख केस) मामले पहुंचने में 29 दिन लगे. यह संकेत है कि देश में कोरोना की रफ्तार थमी है.

यह भी पढ़ें

Newsbeep

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शनिवार को जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटों यानी एक दिन में 25,152 नए COVID मामले दर्ज होने के साथ संक्रमण के कुल मामले 1,00,04,599 हो गए हैं. वहीं, बीते 24 घंटों में 347 लोगों की वायरस की वजह से मौत हुई है. अब तक कुल 1,45,136 मरीज़ों की कोरोना के चलते जान जा चुकी है.

चार्ट से समझिए कोरोना की रफ्तार  

COVID-19 केस एक करोड़ पार, आखिरी 10 लाख केस 29 दिन में
COVID-19, यानी कोरोनावायरस से फैलने वाली महामारी का प्रकोप पिछले एक साल से दुनियाभर में आतंक मचाए हुए है… हिन्दुस्तान में इस रोग की चपेट में आने वालों की तादाद 10 लाख, यानी 10,00,000 तक पहुंचने में 169 दिन का समय लगा था, लेकिन उसके बाद गति बढ़ती चली गई, और एक वक्त ऐसा आया, जब देश में 10 लाख मामले सिर्फ 11 दिन में जुड़ गए… फिलहाल कोरोनावायरस के नए मामलों की तादाद कुछ कम होती जा रही है, और अब 90 लाख से एक करोड़ केस तक पहुंचने में 29 दिन का समय लगा है, और भारत में कुल एक करोड़ पुष्ट कोविड-19 मामले सामने आने में कुल 324 दिन लगे हैं…
तिथि कुल मामले समय लगा
17 जुलाई 10,03,832 169 दिन
7 अगस्त 20,27,074 21 दिन
23 अगस्त 30,44,940 16 दिन
5 सितंबर 40,23,179 13 दिन
16 सितंबर 50,20,359 11 दिन
28 सितंबर 60,74,702 12 दिन
11 अक्टूबर 70,53,806 13 दिन
29 अक्टूबर 80,40,203 18 दिन
20 नवंबर 90,04,365 22 दिन
19 दिसंबर 1,00,04,599 29 दिन

[ad_2]

Source hyperlink