[ad_1]

जेल में बंद मुख्तार अंसारी गिरोह का सदस्य किफायतुल्लाह कोपागंज थाने के फूलेलपुरा गांव का निवासी है. डीएम के आदेश पर कोपागंज थाने की पुलिस ने उसकी 60.70 लाख रूपये की सम्पत्ति को कुर्क करने की कार्रवाई की.

मऊ. जेल में बंद बाहुबली नेता मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) और उसके गैंग पर उत्तर प्रदेश सरकार (Uttar Pradesh Government) का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है. शासन के निर्देशों के क्रम में लगातार मुख्तार अंसारी, अतीक अहमद जैसे आपराधिक पृष्ठभूमि के नेताओं व उनके गैंग पर कार्रवाई की जा रही है. मऊ जनपद में भी पुलिस-प्रशासन द्वारा लगातार आपरेशन मुख्तार चलाया जा रहा है उसी क्रम में आज मुख्तार गैंग से जुड़े उसके गुर्गे अपराधी किफायतुल्लाह की 60 लाख से अधिक कीमत की अवैध संपत्ति को जिलाधिकारी मऊ के आदेश पर पुलिस द्वारा कुर्क किया गया.

फिलहाल किफायतुल्लाह भी जेल में बंद है
बता दें कि मुख्तार अंसारी गिरोह का सदस्य किफायतुल्लाह कोपागंज थाने के फूलेलपुरा गांव का निवासी है. आज पुलिस ने अपराध के माध्यम से अवैध रूप से अर्जित उसकी 60.70 लाख रूपये की सम्पत्ति को कोपागंज थाने की पुलिस के द्वारा जब्त किया गया. पुलिस ने धारा 14-1 गैंगस्टर एक्ट के तहत किफायतुल्लाह की इस अवैध सम्पत्ति को जब्त किया. बताया जा रहा है कि इस कार्रवाई के अंतर्गत काछिकला गांव में 60 लाख रूपये कीमत की जमीन और 70 हजार की सुपर स्प्लेण्डर मोटरसाइकिल को सीज किया.

ये भी पढ़ें- Sushant Singh Rajput loss of life case: केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने की CBI जांच की मांग

गौरतलब है कि गत 26 मई को किफायतुल्लाह के विरूद्ध उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा गैंगेस्टर एक्ट के तहत कार्यवाही की गयी थी. पुलिस ने किफायतुल्लाह पर 25 हजार रूपये का इनाम भी घोषित किया था. जिसके बाद इसे गिरफ्तार करने में पुलिस कामयाब हो गई थी और उसे जेल भेज दिया गया था. वर्तमान में मुख्तार अंसारी गैंग के कई सदस्यों समेत किफायतुल्लाह भी सलाखों के पीछे जेल में है. पुलिस इसकी और अवैध संपत्तियों के बारे में भी पता लगाने की कोशिश कर रही है.



[ad_2]

Source