[ad_1]

पिता के दूसरे निकाह के बाद बीफार्मा की तैयारी कर रहा छात्र सोनू अपनी मां को तड़पता देख हत्यारा बन गया. उसने अपने बचपन के दोस्त के साथ मिलकर अपने सौतेले भाई अरमान को चाकुओं से गोदकर मौत के घाट उतार दिया और शव को 10 किलोमीटर दूर जाकर जंगल मे फेंक दिया और दोनों फरार हो गए.

मेरठ. उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मेरठ (Meerut) जनपद में एक छात्र ने दोस्त के साथ मिलकर अपने ही भाई की हत्या (Murder) की वारदात को अंजाम दे डाला. हत्या की वारदात के बाद जब मामले से पर्दा उठा तो दोनों आरोपी गिरफ्तार हो गए. लेकिन हत्या की वजह सुनकर सबके होश फाख्ता हो गए. दरअसल आरोपी के पिता ने उसकी मां को छोड़कर दूसरा निकाह कर लिया. हंसते खेलते परिवार में दूसरे निकाह का ग्रहण युवक से बर्दाश्त नहीं हुआ. जिसके बाद उसने अपने सौतेले भाई की चाकुओं से गोदकर मौत के घाट उतार दिया. घटना मेरठ के थाना लिसाड़ी गेट क्षेत्र की है.

बचपन के दोस्त के साथ मिलकर सौतेले भाई को उतारा मौत के घाट

पिता के दूसरे निकाह के बाद बीफार्मा की तैयारी कर रहा छात्र सोनू अपनी मां को तड़पता देख हत्यारा बन गया. उसने अपने बचपन के दोस्त के साथ मिलकर अपने सौतेले भाई अरमान को चाकुओं से गोदकर मौत के घाट उतार दिया और शव को 10 किलोमीटर दूर जाकर जंगल मे फेंक दिया और दोनों फरार हो गए. परिजनों ने जैसे ही मर्डर की सूचना पुलिस को दी तो पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस जांच के कुछ घंटों बाद ही पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जिनके पास से आला कत्ल भी बरामद किया है.

फिलहाल पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजने की तैयारी कर रही है. पुलिस से पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसके पिता ने उम्र के इस पड़ाव में आकर सामाजिक मान मर्यादा को ताक पर रखकर दूसरा निकाह कर लिया. जिसके चलते उसके हंसते खेलते परिवार की खुशियों पर ग्रहण लग गया. दूसरी पत्नी के चक्कर में पड़कर पिता ने उसकी मां को दरकिनार कर दिया. बस यही बात उसे नागवार गुजरी. उसके बाद दोस्त के साथ मिलकर पहले हत्या की पूरी साजिश रची. फिर प्लान के मुताबिक मृतक अरमान को मोबाइल चिप देने के बहाने से घर से बुलाया और फिर सुनसान रास्ते पर उसकी चाकू से गोदकर हत्या कर दी. फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों शाहरुख और सोनू को जेल भेजने की तैयारी में जुटी है.



[ad_2]

Source