[ad_1]

बता दें कि मृतक मजदूर (Labour) कल्याण सिंह मैनपुरी जिले के नगला बिका कनकपुर (थाना बरनाहल) का रहने वाला था. जिस खेत में बोरिंग की सफाई कर रहा था, उसके समीप में ही उसका गांव है.

फिरोजाबाद. उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद (Firozabad) जिले के सिरसागंज क्षेत्र में रविवार सुबह गांव सैफपुर के समीप खेत में बोरिंग की सफाई कर रहा मजदूर मिट्टी ढहने से 35 फीट गहरी बोरिंग में गिर गया. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंच गए. मजदूर को बचाने के लिए पांच घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया. जेसीबी से बोरिंग के पास खोदाई कराई गई. करीब 5 घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद मजदूर बोरिंग से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. सूचना मिलने के बाद जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह मौके पर नहीं पहुंचे, जिसके बाद ग्रामीण आक्रोशित हो गए. वहीं ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया.

मजदूर की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया. घटना के बाद मृतक के परिजन सरकार से मुआवजे की मांग को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों पर आक्रोशित हो गए. काफी मान मनौवल पर परिजनों ने शव को पोस्टमार्टम के लिए पुलिस को सौंपा. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

ये भी पढे़ं- प्रतापगढ़: भतीजे की हत्या कर बेख़ौफ़ घूम रहा था रिटायर्ड दारोगा, ग्रामीणों ने पकड़कर एक घंटे तक…

बता दें कि मृतक मजदूर कल्याण सिंह मैनपुरी जिले के नगला बिका कनकपुर (थाना बरनाहल) का रहने वाला था. जिस खेत में बोरिंग की सफाई कर रहा था, उसके समीप में ही उसका गांव है. हादसे की सूचना मिलते ही मजदूर के परिवार वाले मौके पर पहुंच गए. जैसे ही बोरिंग से मजदूर को निकाला गया, वो उसे लेकर गांव की तरफ भाग गए थे. पुलिस के मुताबिक घटना की जांच कराई जा रही है. उधर, मजदूर की मौत के बाद ग्रामीणों में गुस्सा है. पूरे गांव में सन्नाठा पसरा हुआ है.



[ad_2]

Source