[ad_1]

यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav)ने प्रदेश भाजपा सरकार (BJP Government) पर कई बड़े आरोप लगाए हैं. उन्‍होंने कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था को नियंत्रण में रखने में पूरी तरह विफल है. जबकि अपराधियों पर उसका कोई अंकुश नहीं रह गया है. सरकार ने राज्य को राम भरोसे छोड़ दिया है.

लखनऊ. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav)ने मंगलवार को आरोप लगाया कि भाजपा सरकार (BJP Government) ने उत्तर प्रदेश की जनता को अपराध, कोरोना महामारी और बाढ़ के संकट में डूबो दिया है. सच कहा जाए तो भाजपा सरकार ने राज्य को राम भरोसे छोड़ दिया है.

अखिलेश ने सरकार पर लगाया ये आरोप
अखिलेश ने एक बयान में कहा कि भाजपा सरकार केवल दिशानिर्देश जारी करती है और सो जाती है. प्रदेश में कानून-व्यवस्था को नियंत्रण में रखने पर भाजपा की राज्य सरकार पूरी तरह विफल है.अपराधियों पर उसका कोई अंकुश नहीं रह गया है. उन्होंने कहा कि प्रदेश में लगभग एक लाख से ज्यादा कोविड-19 मरीज हो गए हैं. विभिन्न जनपदों में बाढ़ का प्रकोप गहराता जा रहा है, तटबंध टूट रहे हैं, गांव जलमग्न हो रहे हैं लेकिन अधिकारी कोई ध्यान नहीं दे रहे. यादव ने कहा कि जनपद आजमगढ़ की सगड़ी तहसील बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित है. सोमवार सुबह दो बजे टेकनपुर गांव के पास तटबंध टूट गया. दर्जनों गांवों में फसलों को नुकसान पहुंचा.

इसके अलावा घाघरा में बाढ़ से सैकड़ों गांव घिर गये हैं. सपा के विधायकों सहित एक प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया था लेकिन कोई इंतजाम नहीं किए गए.ये भी पढ़ें- राम मंदिर भूमि पूजन: सीएम आवास में दीपोत्सव, योगी ने दीये जलाकर मनाई खुशी

लखनऊ में चोरियां आम बात
सपा अध्यक्ष ने प्रदेश की पुलिस पर भी अपराधियों से निपटने में विफल रहने का आरोप लगाया. इसके लिए उन्होंने कई मामलों का उदाहरण भी दिया. उन्‍होंने कहा कि राजधानी लखनऊ में चोरियां आम बात हो गई हैं. बाजार खाला क्षेत्र में मासूम से अश्लीलता और रेप की कोशिश हुई. इस्माइलगंज में किशोर का शव पेड़ से लटका मिला. उन्होंने कहा कि कोविड-19 से बचाव के लिए स्वास्थ्य सेवाएं नाकाम साबित हो चुकी हैं और भाजपा सरकार ने राज्य को राम भरोसे छोड़ दिया है.



[ad_2]

Source