[ad_1]

मुस्लिम महिलाएं 5 अगस्त को ट्रस्ट के माध्यम से रामलला को रक्षासूत्र भेंट करेंगी. वहीं रक्षासूत्र तैयार करने के बाद डाक द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व आरएसएस के इंद्रेश कुमार को भेजा जाएगा.

अयोध्या.  उत्तर प्रदेश के अयोध्या (Ayodhya) में राम मंदिर (Ram Mandir) की समर्थक मुस्लिम बहनों ने रक्षासूत्र तैयार किया है, जिसे राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट (Ram Janmbhoomi Teerth Kshetra Trust) के माध्यम से रामलला (Ramlala) को पहुंचाया जाएगा. यह सभी मुस्लिम महिलाएं राम मंदिर की समर्थक हैं. यही नहीं ये महिलाएं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लिए भी रक्षा सूत्र तैयार कर रही हैं. रक्षासूत्र तैयार करने के बाद डाक द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व आरएसएस के इंद्रेश कुमार को भेजा जाएगा. मुस्लिम महिलाएं 5 अगस्त को ट्रस्ट के माध्यम से रामलला को भी रक्षासूत्र भेंट करेंगी.

अयोध्या को मिलेगी एक नई दिशा

मुस्लिम महिलाओं का मानना है कि 5 अगस्त राम मंदिर का भूमि पूजन ऐतिहासिक दिन होगा और इस दिन मुस्लिम भाइयों का भी राम मंदिर के लिए योगदान होना चाहिए. मुस्लिम बहनों ने दुआ की कि अयोध्या में हिंदू मुस्लिम एकता बनी रहे. राम मंदिर के निर्माण से ये मुस्लिम महिलाएं बहुत खुश नजर आ रही हैं. उनका मानना है कि मंदिर-मस्जिद विवाद खत्म होने के बाद अब अयोध्या एक नई दिशा की तरफ बढ़ेगी. जहां लोगों को रोजगार तो मुहैया होगा ही हिंदू-मुस्लिम की प्रेम और एकता भाईचारा बरकरार रहेगी.

पीएम और सीएम को डाक से भेजेंगी राखी मुस्लिम बहनों ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व आरएसएस के इंद्रेश के लिए जो राखी तैयार की जा रही है, वह तो डाक से भेजी जाएगी. इसके अलावा रामलला के लिए भी राखी बनाई जा रही है, जो राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के माध्यम से रामलला तक पहुंचाई जाएगी. राखी बना रही सीमा खान ने बताया कि राखी हिंदू-मुस्लिम की एकता का प्रतीक बनेगी. ढोलक बजा-बजाकर मुस्लिम महिलाएं भैया मेरे राखी के बंधन को निभाना गीत गा रही हैं.



[ad_2]

Source